
Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज यानी 29 जनवरी को महाकुंभ में संगम पर भगदड़ होने के बाद कई लोग घायल हो गए हैं, वहीं कुछ मौतों की भी खबर आ रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए पहुंचे थे। घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाकुंभ मेले में मची भगदड़ और भारी भीड़ की वजह से आज यानी 29 जनवरी को अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द हो गया है। कहा जा रहा है कि अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए।
आज मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के उपाय किए गए और एआई से युक्त सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन से लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं आज मेला क्षेत्र को अगले कुछ दिनों के लिए पहले ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से चार पहिया वाहनों के उपयोग से बचने तथा वरिष्ठ नागरिकों को संगम पर ले जाने के लिए केवल दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की भी अपील की है।
इस मौनी अमावस्या के लिए आठ से 10 करोड़ लोगों के 28 से 30 जनवरी तक स्नान करने की संभावना है। अकेले मंगलवार को ही 4।80 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया था। यह संख्या मकर संक्रांति को अमृत स्नान में डुबकी लगाने वाले 3।5 करोड़ लोगों से भी अधिक है। राज्य की योगी सरकार ने कहा था कि उसने मौनी अमावस्या के अवसर पर आज बुधवार को सुबह पौने सात बजे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की योजना भी बनाई थी।
महाकुंभ भगदड़ पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर रहे हैं। न्यायिक आयोग पूरे मामले की जांच करेगा और एक समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा।
महाकुंभ में भगदड़ को लेकर मेला क्षेत्र की DIG वैभव कृष्णा और डीएम विजय आनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कुल 30 लोगों की मौत हुई है। 25 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। 5 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। डीआईजी ने बताया कि कुल 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके अलावा 60 लोग अभी अस्पताल में भर्ती है।महाकुंभ में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसका नंबर 1920 है। इस नंबर आप परिजनों के संबंध में पूछताछ कर सकते हैं। प्रशासन मदद करेगा।
महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या 35 से 40 के बीच है। वहीं 20 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ का कल होने वाला दिल्ली दौरा रद्द हो गया है।
महाकुंभ में भगदड़ में मारे गए करीब 20 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ के बाद कहा "महाकुंभ में आए संत समाज और श्रद्धालुओं में व्यवस्था के प्रति पुनर्विश्वास जगाने के लिए ये आवश्यक है कि उप्र शासन-प्रशासन के स्थान पर महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तत्काल सेना को सौंप देना चाहिए। ‘विश्वस्तरीय व्यवस्था’ करने के प्रचार करते हुए दावों की सच्चाई अब जब सबके सामने आ गयी है, तो जो लोग इसका दावा और मिथ्या प्रचार कर रहे थे, उन्हें इस हादसे में हत हुए लोगों की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग देना चाहिए।"
आज दिल्ली के करतार नगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे PM मोदी ने कहा कि, कुंभ में जो हादसा हुआ उसमें हमें कुछ पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है। इसके साथ ही कई लोगों को चोटें आई हैं। प्रभावित परिवारों के साथ मेरी संवेदेना है। घायलों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मैं योगी सरकार से संपर्क में हूं। इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि, करोड़ो श्रद्धालु मौनी अमावस्या के चलते वहां पहुचें, कुछ देर रुका रहा पर अब सुचारू तौर पर यहां स्नान चल रहा है।
#WATCH | PM Modi addresses an election rally in Yamuna Khadar, Ghonda, ahead of Delhi election
— ANI (@ANI) January 29, 2025
The PM says, "Before I address today's election rally, I express my condolences towards the families of the people who have lost their lives in the painful accident which occurred in… pic.twitter.com/GcW9TymHYq
जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसी के साथ यूपी की योगी सरकार ने जानकारी दी कि, आज तक पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या अब 20 करोड़ से अधिक हो गई है।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, UP | Saints continue to arrive, though in smaller processions, at the Triveni Sangam for the second Amrit Snan on the occasion of Mauni Amavasya.
— ANI (@ANI) January 29, 2025
As of 12 pm today, about 4.24 crore devotees have taken a holy dip. The total number of devotees… pic.twitter.com/f8h4VnGJao
आज महाकुंभ हादसे पर PM मोदी ने 'X'पर लिखा कि, "हादसा बेहद दुखद है। जिन्होंने परिजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना है। मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं। घायल जल्द स्वस्थ हों, ऐसी कामना है।" वहीं, अखाड़ों के संत स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले भगदड़ मचने के कारण उन्होंने स्नान को रद्द कर दिया था।
प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2025
आज महाकुंभ 2025 में अखाड़ों का शाही स्नान नहीं होगा, सिर्फ कड़ी सुरक्षा के बीच आज यहां संत ही स्नान करेंगे।
आज UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात की और प्रयागराज से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने के लिए कहा है। यह भी कहा कि, प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए आए हुए लोगों को जल्दी और आसानी से शहर से निकला जाए, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेन भी चलाई जाए।
जहां अखाड़ा अमृत स्नान के दोबारा तैयार हुए हैं। लेकिन अभी पुलिस ने स्नान कि लिए उन्हे परमिशन नहीं दी गई है। बाकी अखाड़ों का इंतजार किया जा रहा है।
महाकुंभ में मची भगदड़ पर आज CM योगी ने कहा कि, " महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रयागराज में आज लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। कल लगभग 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का स्नान किया था। श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। रात 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद कर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने के लिए लगातार लगा हुआ है... प्रधानमंत्री मोदी प्रात: से लगभग 4 बार श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ले चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रात: से ही श्रद्धालुओं के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं... प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। संयम से काम लें। ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है... आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।"
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says," The situation in Prayagraj is under control..."
— ANI (@ANI) January 29, 2025
"Around 8-10 crore devotees are present in Prayagraj today. There is continuous pressure due to the movement of devotees towards the Sangam Nose. A few devotees have… pic.twitter.com/lOc1OIraqm
यह खबर सामने आई थी कि प्रयागराज आने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया, लेकिन रेलवे ने इस बात को खारिज कर दिया है।इस बाबत रेल मंत्रालय का कहना है कि आज प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
#MahaKumbh2025 | The Railways has planned to run more than 360 trains from the various stations in the Prayagraj region today. As of now, there is no plan to cancel any special train: Ministry of Railways
— ANI (@ANI) January 29, 2025
प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फिलहाल रोक दिया गया है। इसके चलते जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। वहीं बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है। सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है। लेकिन रेगुलर ट्रेनें यहां चल रही हैं।
महाकुंभ में भगदड़ के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें पुलिस और शासन के बड़े अफसर शामिल हैं। खबरों की मानें तो, CM योगी प्रयागराज के साथ बनारस और अयोध्या में भी भीड़ नियंत्रित करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।
अब से कुछ देर पहले अखाड़ों के संतो से CM योगी ने बातचीत की है। अखाड़ों के बीच स्नान के लिए सहमति बनी है। आज सुबह 11 बजे के बाद अखाड़ों के साधु संत क्रमवार तरीके से स्नान के लिए जाएंगे।
आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'X'पर लिखा कि, "महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि! हमारी सरकार से अपील है कि: - गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। - मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। - जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। - हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए। - सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।"
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav tweets, "The news of casualties of devotees in an accident caused by mismanagement in Maha Kumbh is extremely sad... We also appeal to the devotees to exercise restraint and patience in this difficult time and complete their pilgrimage… pic.twitter.com/5ZRTwgkmtV
— ANI (@ANI) January 29, 2025
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने अब ऐलान किया है कि अखाड़ा अब स्नान के लिये जाएंगे। वहीं भीड़ छंटने के बाद अब स्नान के लिए जाया जाएगा। अखाड़े रथ के साथ स्नान करेंगे, हालांकि इसमें थोड़ी कमी जरुर होगी।
PM मोदी लगातार महाकुंभ के हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। वे अब तक तीन बार CM योगी से बात कर चुके हैं और स्थिति को सामान्य बनाने और राहत के निर्देश दे रहे हैं।
PM Modi is continuously monitoring the situation in Mahakumbh and is in constant contact with the State government. He has spoken with the CM three times till now and is giving directions for normalisation of the situation and relief. https://t.co/mDDCmGLoWV
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ में मची भगदड़ से हुई मौतों का आंकड़ो का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। अब 20 मौतों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब भी नहीं हुई है।
पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने कहा, "आज भीड़ बहुत ज्यादा है। भीड़ को देखते हुए अखाड़ा परिषद ने निर्णय लिया है कि हम बसंत पंचमी पर स्नान करेंगे।"
CM योगी ने आज श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि, "मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं करे स्नान, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें। व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।"
आज मौनी अमावस्या के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्य संतों के साथ त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया।
#WATCH | Prayagraj | On taking a holy dip at Triveni Sangam on Mauni Amawasya, BJP MP Hema Malini says, "It is my good fortune that I got the opportunity to do 'snan' on this auspicious day." pic.twitter.com/ZozgvVsIYO
— ANI (@ANI) January 29, 2025
#WATCH | Prayagraj | Yog guru Baba Ramdev says, "We have taken a holy dip today keeping the injured persons in our prayers and wishing for their early recovery. We did a symbolic 'snan' today and prayed for the well-being of the people."#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/pWpnkUUPgu
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ में मची भगदड़ से 17 मौतों की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, रेस्क्यू में लगी एंबुलेंस में आग लगने की खबरें हैं।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Persons injured in a stampede in the Mahakumbh are being brought to the hospital set up in Sector 2 of the Mela area pic.twitter.com/YHWQcsE03A
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने और कई लोगों के घायल होने और मौतों की खबर के बाद बचाव अभियान जारी है। वहीं आज PM मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए CM योगी से दुसरी बार बात की है।
PM Modi has spoken to UP CM Yogi Adityanath second time in an hour. He is continuously monitoring the situation at Mahakumbh. https://t.co/ZQ5Zo3srna
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने और कई लोगों के घायल होने की खबर के बाद बचाव अभियान जारी है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने केंद्र से इस बाबत पूर्ण समर्थन का भी आश्वासन दिया।
Union Home Minister Amit Shah speaks to Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath following a stampede-like situation at the Sangam during the Mauni Amavasya celebrations at the Mahakumbh Mela. He also assured him of full support from the Centre. pic.twitter.com/uqV5UeQFEZ
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति पर साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि, "यह एक दुखद घटना है। जो कुछ भी हुआ वह सही नहीं था। अखाड़ा परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया है। एकत्रित श्रद्धालुओं की संख्या अनुमान से अधिक है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि पूरा मेला क्षेत्र कुंभ है, इसलिए वे केवल त्रिवेणी घाट पर ही नहीं बल्कि किसी भी घाट पर स्नान कर सकते हैं।"
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the stampede-like situation in the Maha Kumbh area Sadhvi Niranjan Jyoti says, "This is a sad incident. Whatever happened was not right. Akhara Parishad has decided to cancel their Amrit Snan keeping in mind the public… pic.twitter.com/jtUJWwnhkB
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने और कई लोगों के घायल होने की खबर के बाद बचाव अभियान जारी है। वहीं आज PM मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए CM योगी से बात की है। वहीं विकास की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपायों का आह्वान भी किया।
#MahaKumbh2025 | PM Modi spoke to UP CM Yogi Adityanath about the situation at the Maha Kumbh Mela, reviewed the developments, and called for immediate support measures. pic.twitter.com/T5mQCQM7M0
— ANI (@ANI) January 29, 2025
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, रवींद्र पुरी कहते हैं, " यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट तक जाना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें पवित्र गंगा जहां भी दिखे, डुबकी लगा लेनी चाहिए। यह प्रशासन की गलती नहीं है करोड़ों लोगों को संभालना आसान नहीं है। हमें अधिकारियों के साथ सरकार का सहयोग करना चाहिए।"
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे।जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे।मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं।यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए। "
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: President of Akhil Bharatiya Akhara Parishad, Ravindra Puri says, "We are saddened by the incident that took place. There were thousands of devotees with us... In the public interest, we decided that the Akharas will not… pic.twitter.com/3HHkYjG11G
— ANI (@ANI) January 29, 2025
महाकुंभ की भगदड़ में सैकड़ों लोग फिलहाल लापता हो गए हैं। वहीं खोया पाया केंद्रों पर घरवाले अपनों को खोज रहे। इस बाबत केंद्र पर मौजूद कर्मी ने बताया- अब तक ढाई हजार शिकायत आ चुकी है, लेकिन ज्यादातर खोने वाले मिल भी जा रहे हैं।