खुले गेट के साथ सड़क पर मस्ती (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

झांसी में कारों से जानलेवा स्टंटबाजी; खिड़की से बाहर निकले युवक, खुले गेट के साथ सड़क पर मस्ती, देखें वीडियो

Jhansi Viral Video: झांसी के मेडिकल रोड पर चलती कारों से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। युवक खिड़की से बाहर निकलते और कार का गेट खोलते दिखे, पुलिस जांच में जुटी। दूसरे वाहन चालकों को भी खतरा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • मेडिकल रोड पर दो कारों में सवार युवकों की खतरनाक हरकतों का वीडियो वायरल

  • हादसे को दावत दे रही लापरवाही, पुलिस ने शुरू की जांच

  • सीपरी ओवरब्रिज पर बाइक स्टंट का मामला

Jhansi Car Stunt Video: सड़क पर रफ्तार का रोमांच और दोस्तों के साथ मस्ती का जुनून कब किसी बड़े हादसे में बदल जाए, इसका अंदाजा शायद इन युवकों को नहीं है। झांसी में दो कारों में सवार युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलती कार की खिड़की से बाहर निकलना और गेट खोलकर सड़क पर मस्ती करना न सिर्फ यातायात नियमों की अनदेखी है, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा है।

चलती कार में स्टंट, खिड़की से बाहर निकला युवक

वायरल वीडियो नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में दो कारों में सवार कुछ युवक सड़क पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक युवक चलती कार की खिड़की से अपना शरीर बाहर निकाले दिखाई देता है, जबकि दूसरी कार में सवार युवक गेट खोलकर हरकतें करता नजर आ रहा है। इस दौरान कारों में गाने बजते सुनाई दे रहे हैं, और युवक सड़क पर चलते हुए भी लापरवाही बरतते नजर आते हैं।

सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की हरकत किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की वजह बन सकती है। अचानक खुला कार का दरवाजा किसी दूसरे वाहन से टकरा सकता है। वहीं, खिड़की से बाहर निकले युवक के गिरने या किसी वाहन की चपेट में आने का खतरा भी बना रहता है।

स्टंट का जुनून, परिवारों पर पड़ सकता है भारी

युवाओं की कुछ पल की मस्ती दूसरों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन सकती है। सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर भी ऐसी लापरवाही के कारण हादसे का शिकार हो सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है, लेकिन वायरल वीडियो में दिखाई दे रही हरकतें सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

पहले भी ओवरब्रिज पर बाइक स्टंट का वीडियो हुआ था वायरल

झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर भी हाल ही में एक बाइक सवार का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। उस वीडियो में बाइक सवार हाथ छोड़कर और बाइक पर असामान्य तरीके से बैठकर स्टंट करता दिखाई दिया था। अब कारों से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस की जांच, कार्रवाई पर नजर

मेडिकल रोड पर कारों से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है!

झांसी में ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई करती रहती है,लेकिन ऐसे लोग स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने का काम करते हैं और इसका काम है आज परिवार वालों को भुगतना पड़ता है!

सवाल यह है कि आखिर कुछ पल की मस्ती के लिए सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर कब प्रभावी अंकुश लगेगा !

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO