सांसद इमरान प्रतापगढ़ी  (सौजन्य-IANS)
उत्तर प्रदेश

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

Imran Pratapgarhi on AIMIM: नवभारत से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि ओवैसी को जो बोलना है बोलते रहें, हम अपना काम कर रहे है।

आकाश तिवारी, अर्पित शुक्ला

Imran Pratapgarhi on UP Assembly Election: एआईएमआईएम के तेज़ तर्रार प्रवक्ता रहे सैयद असीम वकार ने आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद और माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी उनकी ज्वाइनिंग में मौजूद थे और उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है। उत्तरप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव है और उससे पहले AIMIM से गठबंधन करने को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

नवभारत से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने गठबंधन और सीट शेयरिंग के सवालों का जवाब दिया है।

ओवैसी के लिए गठबंधन के रास्ते बंद?

AIMIM से असीम वकार ने कांग्रेस ज्वाइन की है। क्या यह माना जाए कि ओवैसी के लिए गठबंधन के रास्ते बंद हैं? ओवैसी कह रहे हैं कि अगर उनके साथ गठबंधन नहीं हुआ तो इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा इस सवाल पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि, राहुल गांधी के मोहब्बत के कारवां में एक मजबूत सिपाही आज ज्वाइन हुए हैं, असीम वकार। मैं उनका स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश में संविधान बचाने के लिए, लोकतंत्र बचाने के लिए और साफ सुथरी राजनीति करने के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं वो अकेले लड़ रहे हैं। हम सब उनके साथ उनके पीछे चल रहे हैं और मुझे लगता है कि ये लड़ाई हम राहुल गांधी के नेतृत्व में जीतेंगे और नरेंद्र मोदी की सत्ता इस देश से हटेगी।

प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि इस देश में गरीब, पिछड़ों को न्याय मिलेगा और नफरत खत्म होगी। बाकी कौन गठबंधन की बात कर रहा है और कौन बाहर रहने की बात कर रहा है उससे फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी निकले हैं मैदान में तो उनका कारवां बढ़ता जाएगा।

बिहार-बंगाल पर क्या बोले?

AIMIM को साथ नहीं लेने पर बिहार और बंगाल जैसे नुकसान के सवाल पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि ये जवाब देने वाली बात नहीं है। जिसको जो बोलना है बोलते रहें। हम अपना काम कर रहे हैं और वो अपना बोलते रहे। वो सिर्फ बोलते हैं और हम काम कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर क्या है प्लान?

इमरान प्रतापगढ़ी ने इस सावल पर कहा कि मैं अभी इसपर नजर गड़ाए हुए हूं कि जो सरकार के साथ गठबंधन में दल है उनका सीट शेयरिंग फाइनल हुआ है या नहीं। वो जब फाइनल कर लेंगे की ओपी राजभर को कितनी सीटें मिली, संजय निषाद को कितनी सीटें मिली और बाकी सहयोगियों को कितनी मिली। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का झगड़ा खत्म हुआ या नहीं, हम उसपे नज़र लगाए हुए हैं। जब वो फाइनल हो जाएगा तब हम अपनी चीज़ें देश के सामने रखेंगे।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने

BSP में बड़ा सियासी उलटफेर, मायावती ने आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों से रखा दूर, कहा- वे अभी मैच्योर नहीं