फोटो सोर्स - सोशल मीडिया  
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Accident News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अयोध्या जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 अन्य घायल

Uttar Pradesh Accident News: बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर हौ और 6 अन्य घायल भी हुए हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर हौ और 6 अन्य घायल भी हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अनियंत्रित श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रेवलर गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक खराब टूरिस्ट बस को पीछे से टक्कर मार दी।

बता दें, हादसे में ट्रेवलर गाड़ी में सवार एक महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना में शामिल टेम्पो ट्रेवलर गाड़ी महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही थी। इस गाड़ी में लगभग डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रेवलर गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया है।

घटनास्थल पहुंचे एसपी

सूचना मिलने के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी और वह वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही थी। सभी घायलों को तुरंत लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। महाकुंभ से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें... 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश भी शुरू कर दी है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इससे पहले भी बीते शनिवार को भी प्रयागराज में भीषण हादसा हुआ था। जहां मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर एक बोलेरो और बस में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई थी। बोलरो में सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के थे, जो महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे।

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में