आस्था सिंह, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'उस मुस्लिम ने मेरी जांघ पर हाथ रखा', अपने दावे से फिर सुर्खियों में HDFC बैंक वाली आस्‍था सिंह; देखें वीडियो

HDFC Bank Employee Astha Singh: आस्था सिंह कहा कि ये वही लोग हैं जो अपनी बहू और बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं ताकि उनकी शक्‍ल भी कोई ना देखे। दूसरे घर की इज्‍जत के साथ ये लोग खिलवाड़ करते हैं।

मनोज आर्या

HDFC Bank Employee Astha Singh: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में रहने वालीं आस्‍था सिंह तो आपकी याद होंगी। एचडीएफसी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह कुछ महीने पहले अपने सहकर्मी और उसके पति से झगड़ा करती नजर आई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार उन्‍होंने एक और वीडियो बनाकर मुस्लिम समाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आस्‍था सिंह ने वीडियो कहा है कि 'मैंने उसको धक्‍का मारा। उसको थप्‍पड़ मारा। उसके हाथ पर मुक्‍का मारा मैंने। जिस जगह पर मैं थी वह पूरा मुस्लिम इलाका है। मैं ज्‍यादा कुछ वहां पर बोल भी नहीं पाई। जितना मैं कर सकती थी, उतना मैंने किया। वो अपनी गलती मानने के बजाय बोलता है कि तुमको बैठने की तमीज नहीं है।

'अभी भी समय है, जाग जाओ'

आस्था सिंह ने आगे कहा कि ये वही लोग हैं जो अपनी बहू और बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं ताकि उनकी शक्‍ल भी कोई ना देखे। दूसरे घर की इज्‍जत के साथ ये लोग खिलवाड़ करते हैं। ये सेक्‍युलर का तमाचा है हमारे मुंह पर जो हम भाई-भाई कहते फिरते हैं। अभी भी समय है। जाग जाओ और अपनी पहचान बनाओ।

कानपुर पुलिस ने लिया संज्ञान

जैसे ही आस्‍था सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, पुलिस ने भी सतर्कता दिखाई है। X पर कानपुर पुलिस कमिश्‍नरेट की तरफ से आस्‍था सिंह को संबोधित करते हुए लिखा गया है- कृपया पूर्ण विवरण्‍ सहित थाना स्‍थानीय पर शिकायत दर्ज कराए। नियमानुसार आवश्‍यक कार्यवाही की जाएगी और उक्‍त घटना से संबधित थाना का नाम अवगत कराने का कष्‍ट करें।

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं आस्था सिंह

गौरतलब है कि इस साल 6 जनवरी को एचडीएफसी बैंक की पूर्व महिला कर्मचारी अपना कार्यभार मुक्‍त करने का पत्र लेने आई थीं। काफी देर इंतजार के बाद उनके पति बैंक पहुंचे। इसको लेकर आस्‍था सिंह का दंपती से झगड़ा हो गया। बाद में आस्‍था सिंह ने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए बताया कि उस महिला कर्मचारी के पति ने उनकी डेस्‍क पर आकर उनकी जाति पूछी और उनसे अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके जवाब में आस्‍था सिंह ने गुस्‍से में कहा था कि वह ठाकुर हैं। इसको लेकर बहुत बवाल हुआ था।

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार