गोरखपुर में सपा ने लगाए पोस्टर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गोरखपुर

राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना... यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर

Samajwadi Party Poster Controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा गया। गोरखपुर पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत पोस्टर हटवाए।

प्रिया जैस

Ayodhya Samajwadi Party Poster: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का खुलासा करने वाली समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे पर जमकर प्रहार किया। इस बार पार्टी ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर तगड़ा वार किया है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शहर के विभिन्न चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए, जिनमें लिखा था 'राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना'।

यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला के नाम से लगाए गए थे। देर रात इन पोस्टरों के लगते ही राज्य की राजनीति जमकर गरमा गई, भाजपा पोस्टरों को लेकर बौखला उठी और प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस ने अभियान चलाकर पूरे से शहर से पोस्टर हटा दिए और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई।

गोरखपुर में देर रात लगाए पोस्टर

देर रात समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और सपा नेता अरविंद शुक्ला अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने राम-राम जपना, चढ़ाया दान अपना' लिखा एक विवादित पोस्टर लगाना शुरू किया। स्थानीय चौकी इंचार्ज को पता चलते ही, वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया।

लखनऊ में लगे पोस्टर

इसके अलाव लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए। लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर "सनातन ही समाजवाद है" संदेश वाला एक होर्डिंग लगाए गए ।

प्रधानमंत्री देश को जवाब दें - सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था के नाम पर धोखा और लूट का मामला है। इसमें बड़े स्तर पर घोटाले के संकेत मिल रहे हैं। अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से डर क्यों है? पीएम देश के सामने जवाब दे। लोगों को विश्वास दिलाएं कि भविष्य में चंदा चोरी नहीं होगी। निचले स्तर के लोगों का नाम सामने लाकर इस मुद्दे को ठंडा करने का इंतजार किया जा रहा है।

चढ़ावा चोरी ने किया कलंकित

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होगी। एक हाई लेवल समिति बनाई गई है। संभवतः जज उसके अध्यक्ष है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल