गोरखपुर अग्निकांड (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर में आग का तांडव! रेडिसन ब्लू के सामने रुई-गद्दे की दुकान बनी आग का गोला, आसमान तक उठती रहीं लपटें

Gorakhpur Fire Incident: घटना के समय इलाके में बच्चे और कई परिवार भी मौजूद थे। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू किया।

अनुराग मिश्रा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • भीषण आग से इलाके में मची अफरा-तफरी, आग के गोले देख सहमे लोग

  • पुलिस की तत्परता से बाल-बाल बचे मौके पर मौजूद बच्चे और परिवार

  • किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Mohaddipur Massive Fire Erupted: गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर इलाके में शुक्रवार देर रात अचानक आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि कुछ ही देर में रुई और गद्दे की दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई। रेडिसन ब्लू होटल के सामने स्थित दुकान में लगी आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से ही आसमान की ओर जाते आग के गोले दिखाई दे रहे थे। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं। दुकान में रखी रुई, गद्दे और रजाइयों ने आग को और विकराल बना दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बीच-बीच में इस तरह ऊपर उठ रही थीं, मानो आसमान में आग के गोले फट रहे हों। दूर से यह नजारा किसी विस्फोट जैसा दिखाई दे रहा था। आसपास मौजूद लोग अचानक हुए इस घटनाक्रम से सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

बड़ी अनहोनी की आशंका टली

घटना के समय इलाके में बच्चे और कई परिवार भी मौजूद थे। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरतते हुए वहां मौजूद बच्चों और परिवारों को घटनास्थल से तत्काल दूर कराया। इससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित टीमों ने मोर्चा संभाला। मुस्तैदी से की गई कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

आग की ऊंची लपटें बनी चर्चा का विषय

गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर जैसे व्यस्त इलाके में होटल के सामने हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र की रफ्तार थाम दी। दुकान से उठती आग की ऊंची लपटें और आसमान में दिखाई देते आग के गोले देर रात तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और दुकान को हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना