देर रात तक मतगणना स्थल पर बैठे रहे सपा नेता (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

MLC Election: देर रात तक मतपेटियों की निगरानी करते रहे सपा नेता, सीसीटीवी स्क्रीन बड़ी करने की मांग

Gorakhpur-Faizabad MLC elections: गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा नेता मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए मतगणना स्थल पर डटे रहे।

नमिता प्रजापति

Highlights

  • जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम बोले- गड़बड़ी हुई तो चुप नहीं बैठेगी सपा

  • 27 अक्टूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में होगी मतगणना

  • निष्पक्ष मतगणना कराने की उठाई मांग

Samajwadi Party Leaders Remained Counting Venue: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को संपन्न होने के बाद अब 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतपेटियों की सुरक्षा और मतगणना में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता देर रात तक मतगणना स्थल पर डटे रहे। सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी और अधिकारियों से पारदर्शी मतगणना कराने की मांग की।

मतगणना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में होनी है। मतदान समाप्त होने के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी और पार्टी के अन्य नेताओं ने मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और चुनाव से जुड़े अधिकारियों से बातचीत कर मतगणना की निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की।

देर रात तक मतगणना स्थल पर बैठे रहे सपा नेता

सीसीटीवी स्क्रीन बड़ी करने की मांग

सपा नेताओं ने मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के लिए लगाई गई स्क्रीन का आकार बढ़ाने की मांग की। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे। सपा ने प्रशासन से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

देर रात तक मतगणना स्थल पर रहे सपा नेता

गड़बड़ी हुई तो चुप नहीं बैठेगी समाजवादी पार्टी

सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले कुछ चुनावों में मतगणना के दौरान धांधली की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। शासन और प्रशासन को निष्पक्षता के साथ मतगणना करानी चाहिए, ताकि चुनाव की विश्वसनीयता बनी रहे।

जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने स्पष्ट कहा कि यदि मतगणना के दौरान शासन या प्रशासन के स्तर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी इसका विरोध करेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए आवाज उठाएगी।

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के बाद ही गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नए एमएलसी के नाम पर मुहर लगेगी। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने अपने जीत का दावा कर रहे है।

देर रात तक मतगणना स्थल पर रहे सपा नेता

रिपोर्ट: अनुराग मिश्रा

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा