कुलपति प्रो. के. पी. सिंह व मृतक किसान भगवान सिंह (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

बरेली में किसान ने दी जान, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति पर उकसाने का आरोप, 12 एकड़ जमीन कब्जाने से जुड़ा मामला

Bareilly Farmer Suicide Case: बरेली में एक किसान से सुसाइड कर लिया है। उसके परिवार ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरापे लगाया है।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • बरेली में किसान से सुसाइड किया, कुलपति पर गंभीर आरोप

  • परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

  • 12 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर जुड़ा विवाद

Gorakhpur University VC KP Singh: बरेली में एक किसान से सुसाइड कर लिया है। उसके परिवार ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरापे लगाया है।

आरोप है कि कुलपति प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह ने 12 एकड़ जमीन पर कब्जे से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और कब्जा कर लिया, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था।

जमीन को लेकर चल रहे विवाद और कथित तौर पर कब्जा नहीं मिल पाने के कारण किसान मानसिक दबाव में था। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

मृतक की पहचान भगवान सिंह के नाम से हुई, जो बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा का रहने वाला था। परिवर ने कुलपति और उनकी पत्नी व दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी हैं। हालांकि अभी इस मामले में कुलपति का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 एकड़ जमीन का 3 साल चल रहा था विवाद

मृतक किसान भगवान सिंह के परिजनों का आरोप है कि विवादित 12 एकड़ जमीन उनकी है। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन साल पहले प्रो. केपी सिंह ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें अदालत में दाखिल किया था।

इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जमीन का दाखिल-खारिज भी करा लिया गया। इस जमीन को लेकर पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। मृतक के ससुर भगत सिंह का कहना है कि पूरी जमीन भगवान सिंह की थी और उस पर दूसरे पक्ष की ओर से गलत तरीके से दावा किया जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक, भगवान सिंह के कमरे से यूपी पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक ने अपने कमरे में यह नोट छोड़ा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा गया है।

परिवार की शिकायत पर जांच कर रही पुलिस

मृतक किसान के परिजनों ने घटना के संबंध में बहेड़ी थाने में शिकायत दी है। जिसमें प्रोफेसर केपी सिंह व अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि अभी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। मामले जी अभी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रोफेसर केपी सिंह इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति रह चुके हैं। वर्तमान में वह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?