कमलेश चौधरी, विनीत राय (फाइल फोटो- सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में एनकाउंटर: विनीत राय का हत्यारा कमलेश चौधरी मुठभेड़ में ढेर, ढाई साल पुराने विवाद में की थी हत्या

Ghazipur News: गाजीपुर के चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ बिंद को पुलिस ने मार गिराया।

अक्षय साहू

Ghazipur Vineet Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस को गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय उर्फ हनी राय हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल कमलेश चौधरी उर्फ बिंद को एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी और पुलिस के बीच एनकाउंटर बुधवार रात को सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में हुई। जहां मुठभेड़ में गोली लगने से कमलेश चौधरी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को उसके कुर्था इलाके में छिपी होने की सूचना मिली। लेकिन जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो आरोपी तो ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में आरोपी कमलेश चौधरी घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगने से घायल हो गए।

होटल व्यवसायी के बेटे की हत्या से हड़कंप

आरोपी कमलेश चौधरी 30 मई को गाजीपुर में हुए चर्चित हत्याकांड में शामिल था। यहां  होटल व्यवसायी आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने वारदात को सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के सामने अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, दो बाइक पर चार युवक होटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने होलट स्टॉफ से बीयर की मांग की। इसद दौरान होटल का संचालन करने कर रहे विनीत राय बाहर आए। तभी आरोपियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते ही गई थी।

ढाई साल से चल रहा था विवाद

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगे बताया कि, दोनों पक्षों के बीच करीब ढाई साल से एक पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विनीत राय की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में 2024 की एक घटना का खुलासा किया है। उस समय किसी विवाद के चलते होटल में तोड़फोड़ की गई थी। राय परिवार ने इस मामले में शंकर पांडेय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। विनीत की हत्या के बाद भी परिवार ने शंकर पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज