प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

आटे में पेशाब मिलाने वाली नौकरानी गिरफ्तार, आठ साल से कर रही थी काम!

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर काम करने वाली घरेलू सहायिका को आटे में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आकाश मसने

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर काम करने वाली घरेलू सहायिका को आटे में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शांति नगर कॉलोनी में हुई, जहां घरेलू सहायिका रीना (32) की हरकत एक वीडियो में कैद हो गई।

यह मामला तब सामने आया जब नितिन गौतम की पत्नी रूपम ने देखा कि परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। संदेह होने पर उन्होंने रसोई में सहायिका की गतिविधियों पर नजर रखी। नितिन गौतम ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें रीना आटे में पेशाब मिलाते हुए नजर आई।

पुलिस ने परिवार की शिकायत और सबूतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और रीना को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगाइच ने बताया कि रीना ने पहले आरोपों से इनकार किया, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि वह अपने मालिक से नाराज थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

मामला दर्ज किया

रीना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 272 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में राज्य में खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट मिलाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं के खिलाफ नए कानून लाने की योजना बनाई है।

जल्द बनेगा सख्त कानून

राज्य में हाल में कई जगहों से खाद्य पदार्थों में मूत्र और थूक सहित मानव अपशिष्ट मिलाए जाने की ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जल्द ही उन विक्रेताओं के खिलाफ एक नया कानून लाएगी जो "अपनी पहचान छिपाते हैं" और खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मानव अपशिष्ट या अखाद्य सामग्री मिलाते हैं।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत