सांकेतिक तस्वीर 
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के चार सिपाही AK-47 लेकर पहुंचे राजस्थान, किया ऐसा कांड की आपको भी नहीं होगा विश्वास

Rajasthan Kidnapping Case : राजस्थान के अलवर से एक युवक का अपहरण कर चार लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्क: राजस्थान के अलवर से एक युवक का अपहरण कर चार लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एसपी ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। अपहरण की साजिश राजस्थान के भरतपुर जिले के आलमशाह गांव निवासी सिपाही इंसाफ खान ने रची थी। वह अपने भाई इश्तियाक के जरिए पीड़ित साहिल तक पहुंचा था।

साहिल का 28 जनवरी को राजस्थान के अलवर जिले में एक किराना दुकान से अपहरण कर लिया गया था। साहिल के भाई शाहरून से उसके ही मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

अपहरण में चार सिपाही शामिल

नौगांवा थानाधिकारी अजीत सिंह ने दो टीमें गठित कर जांच शुरू की। जांच टीम को अपहृत व्यक्ति के मोबाइल की सीडीआर में चार और मोबाइल नंबर मिले। डेटा का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि ये नंबर कांस्टेबल इंसाफ खान, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र भदौरिया, निरंजन यादव और जालौन एसओजी के मनोज कुमार के हैं, जो अपहरण में शामिल हैं। नौगांवा के एसओ अजीत सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को बगड़ तिराहा पर एक कार आकर रुकी और उसमें से चार लोग एके-47 राइफल लेकर उतरे। उन्होंने किराना दुकान के सामने खड़े साहिल से कहा कि वह क्राइम ब्रांच से है और एक मामले के संबंध में पूछताछ करनी है। युवक के कार में बैठते ही आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। वहां से उसे वृंदावन ले जाया गया, जहां साहिल के भाई शाहरून के फोन से उससे 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

कैसे खुला राज?

शाहरून ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर नोटों से भरे बैग की फोटो भेजकर बताया कि पैसों का इंतजाम हो चुका है। अपहरणकर्ताओं ने उसे नौगांवा के सरपंच कल्लू खां को पैसे देने को कहा। जब शाहरून कल्लू के पास पहुंचा और पैसे नहीं देखे तो कल्लू ने अपहरणकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। इस पर चारों आरोपियों ने साहिल को कार में बैठा लिया और हाईवे के रास्ते आगरा पहुंच गए। कल्लू ने दोबारा फोन कर कहा कि वह चार लाख रुपये लेकर आएगा। इसके बाद आरोपियों ने उससे चार लाख रुपये लिए और साहिल को मथुरा ले जाकर एक होटल में छोड़ दिया। पुलिस ने कल्लू खान को गिरफ्तार कर लिया। उसने नौगांवा पुलिस को पूरी कहानी बताई। देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!

चार कांस्टेबल निलंबित

एसपी अलवर ने मंगलवार को जालौन एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि राजस्थान के अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र में हुए अपहरण कांड में एसओजी के चार अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। उसी आधार पर चारों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा