दिव्या मित्तल (सोर्स- स्क्रीनग्रैब/X)
उत्तर प्रदेश

बेवजह की राजनीति और सिस्टम से तंग आकर इस्तीफा? जानें पूर्व IAS दिव्या मित्तल के कार्यकाल के चर्चित किस्से

Divya Mittal Resigned: दिव्या पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर PWD अधिकारी को फटकार लगाई थी। ADM ने जब उनसे छांव में बैठकर बात करने का आग्रह किया, तब डीएम ने कहा- धूप ही तो है, पिघल थोड़ी जाएंगें।

मनोज आर्या

IAS Officer Divya Mittal Resigned: उत्तर प्रदेश कैडर की तेज तर्रार आईएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साल 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी दिव्या मित्तल ने सर्विस से खुद को अलग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी हैं। वर्तमान में वह यूपी सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

दिव्या मित्तल देवरिया में करीब 2 साल तक डीएम रहीं। 6 मई को उनका देवरिया से ट्रांसफर हुआ था। डीएम दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया था। उनके खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे थे। उनकी कई शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं। देवरिया में डीएम रहते हुए वह कई बार चर्चा में आई थीं।

दिव्या मित्तल के कार्यकाल के चर्चित किस्से

दिव्या मित्तल ने पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारी को फटकार लगाई थी। इस दौरान ADM ने तेज धूप का हवाला देकर उनसे छांव में बैठकर बात करने का आग्रह किया। डीएम ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘अरे यार, धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे...।’

इसके अलावा, अवैध कब्जे की शिकायत पर कानूनगो-लेखपाल को फटकार लगाने का उनका वीडियो वायरल हुआ था। कहा था- ‘तमाशा बना रखा है...। एसडीएम, आप पूरे मैटर की जांच करें और रिपोर्ट दें। दोबारा इस तरह की हरकत मत करिएगा। सच में जेल भेज दूंगी आप लोगों को।’

आजादी के 75 साल बाद गांव में पहुंचाया पानी

दिव्या मित्तल जब मिर्जापुर की जिलाधिकारी थीं, तब उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी हर तरफ जमकर चर्चा हुई। मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के लहुरियादह गांव में आजादी के 75 साल बीतने के बाद भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। दिव्या मित्तल ने कड़े प्रयासों से इस गांव में आजादी के 75 साल बाद पहली बार पीने के पानी की व्यवस्था कराई।

अपनी पोस्ट में उन्होंने इस भावुक पल को याद करते हुए लिखा कि आज भी उनकी आंखों में लहुरिया दह की पहाड़ी की उस वृद्ध मां का दृश्य बसा हुआ है, जो अपने गांव में पहली बार पानी पहुंचता देख कुछ नहीं बोलीं। उस बूढ़ी अम्मा ने बस कांपते हाथों से दिव्या का सिर छूकर आशीर्वाद दिया था।

सोशल मीडिया पर भी चर्चित हैं दिव्य मित्तल

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल केवल अपनी तेज तर्रार कार्यप्रणाली के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उनकी पहली किताब भी बाजार में आई थी।

अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने उन सभी सहयोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने हर कठिन समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर