Jhansi Medical College पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा 
उत्तर प्रदेश

Jhansi Medical College पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बात करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और अगर कोई खामी पाई गई तो जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अर्पित शुक्ला

झांसी:  झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात आग ने कहर बरपा दिया। यहां, नीकू वार्ड में अचानक आग लगने से 10 मासूमों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं।

क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बात करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम परिजनों के साथ मिलकर नवजातों के शव की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी जो की स्वास्थ्य विभाग करेगा, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा, अग्निशमन विभाग टीम भी इस जांच का हिस्सा होगी, तीसरा मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और अगर कोई खामी पाई गई तो जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

दुर्घटना या लापरवाही?

झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि नीकू वार्ड में दो यूनिट होते हैं, जिसमें अंदर की तरफ क्रिटिकल बच्चों तथा बाहर की तरफ कम क्रिटिकल बच्चों को रखा जाता है। उन्होंने कहा कि अंदर वाले यूनिट में संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतने बड़े अस्पताल में ऐसी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है, जिसमें 10 मासूमों की जान चली जाए।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। इस घटना में घायल बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों और फायर ब्रिग्रेड को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के लिए उचित इलाज की व्यवस्था का आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी