सीएम योगी वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए...', CM योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी; आप भी देखिए VIDEO

CM Yogi On Ravi Kishan: योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर रवि किशन पर हल्का तंज कसा। उन्होंने रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि लोग आपसे छुट्टी चाहते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

सजल रघुवंशी

Yogi Adityanath Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए एक बड़ा बयान दिया। अब इस बयान को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सीएम योगी का हल्का तंज बोल रहे हैं तो कुछ लोग इसे बड़ा संकेत मान रहे हैं। अब इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यााद वायरल हो रहा है।

दरअसल, सीएम योगी ने कहा कि जब अगला चुनाव आएगा, तो गोरखपुर से सांसद रवि किशन की जगह कोई महिला दावेदार भी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अब उन्हें छुट्टी मिल जाए।

सीएम योगी का बयान हुआ वायरल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हुए थे। उन वीडियो में सीएम योगी रवि किशन की चुटकी लेते हुए दिखाई देते हैं। जब सीएम योगी का यह नया वीडियो लोगों के सामने आया तब इस पर बहस तेज हो गई। वीडियो में सीएम योगी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हो सकता है कि आगामी चुनाव में रवि किशन की सीट पर महिला दावेदार हो।

वीडियो में हंसते हुए दिखे योगी

दरअसल, ऐसा देखा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जब भी कुछ गंभीर बात करते हैं। तब उनके फेस पर गंभीरता साफ झलकती है लेकिन इस वीडियो में ऐसा नहीं है। सीएम हंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से इस वीडियो को लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, अब रवि किशन का टिकट कटेगा या नहीं यह तो 2029 में ही पता चलेगा।

बालिका छात्रावास का किया शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया और साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2017 के बाद से महिलाओं की रोजगार में भागीदारी तेजी से बढ़ी है। जानकारी के अनुसार, बनने वाले इस छात्रावास में भूतल के साथ तीन मंजिल होंगी। हर मंजिल पर 12 कमरे बनाए जाएंगे यानी कुल 48 कमरे होंगे। प्रत्येक कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल