योगी संग सेल्‍फी लेते बाल होगी सूरजदास (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बाल योगी सूरज दास से मिलने पर गदगद हुए CM योगी आदित्यनाथ, ली सेल्फी

अंबेडकर नगर जिले के निवासी सूरज दास पिछले दस वर्षों से अयोध्या में रह रहे हैं। वह हनुमानगढ़ी के महाराज दामोदर दास की छत्रछाया में रहते हैं। सीएम ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।

अक्षय साहू

आयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (23 मई) को हनुमानगढ़ी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी के बाल योगी सूरज दास महाराज से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

अंबेडकर नगर जिले के निवासी सूरज दास पिछले दस वर्षों से अयोध्या में रह रहे हैं। उनकी उम्र अभी केवल 15 साल है। वह हनुमानगढ़ी के महाराज दामोदर दास की छत्रछाया में रहते हैं। कहा जाता है कि बाल योगी सूरज दास पांच साल की उम्र में ही हनुमानगढ़ी के महाराज दामोदर दास के सानिध्य में आ गए थे।

बाल योगी के साथ सेल्फी

हनुमानगढ़ी में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सूरज के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। यह पल न केवल सूरज के लिए यादगार रहा, बल्कि उपस्थित लोगों के लिए भी एक भावपूर्ण क्षण बन गया। इसके बाद सूरज दास महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। CM योगी का प्रहार, पाकिस्तान 75 साल बहुत जी लिया, अब इसके गिनती के दिन ही बचे

सनातन धर्म का रक्षक हैं हनुमानगढ़ी

सीएम योगी ने श्रीहनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करते हुए उन्होंने हनुमानगढ़ी को भक्ति, शक्ति, बुद्धि और युक्ति का संगम बताते हुए इसे सनातन धर्म का एक अडिग गढ़ बताया। उन्होंने हनुमानगढ़ी को सनातन धर्म का रक्षक बताते हुए कहा कि हनुमान जी महाराज ने अयोध्या धाम की रक्षा की है। सीएम ने कहा कि सनातन धर्म के कारण ही हमारा वजूद है, हमारा अस्तित्व है। हम अपने देश और धर्म के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।

सनातन के लिए काम कर रहे हैं सीएम

सीएम के साथ मुलाकात और सेल्फी के बाद सूरज दास ने मीडिया से बात करते हुए खुशी जताई। सूरज दास ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम को रामचरितमानस की चौपाइयां सुनाई। उन्होंने सीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया चाहती है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही उनके देश के भी सीएम हों।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची