कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
उत्तर प्रदेश

BSP Crisis : पारिवारिक कलह के 'माया'जाल में फंसी बीएसपी, बेटे आकाश के कारण आनंद ने ठुकराया बहन का ऑफर! रणधीर बने को-ऑर्डिनेटर

बहुजन समाज पार्टी के अंदर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद धीरे-धीरे और भी गहराता चला जा रहा है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद को जब से साइड लाइन किया गया है, तब से परिवार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के अंदर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद धीरे-धीरे और भी गहराता चला जा रहा है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद को जब से साइड लाइन किया गया है, तब से परिवार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आकाश आनंद के साथ हुए व्यवहार को लेकर उनके पिता आनंद कुमार भी अब असहज महसूस कर रहे हैं।

इस असहजता के कारण जब तीन दिन पहले आकाश को हटाकर आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था, तब उन्होंने कुछ रिस्पांस नहीं किया था। हालांकि अब उन्होंने कोऑर्डिनेटर के पद पर काम करने से इनकार कर दिया है।

भाई से वापस ली जिम्मेदारी

कहा जा रहा है कि जैसे ही उनके इनकार की खबर सार्वजनिक हुई तो तत्काल मायावती ने बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि आनंद कुमार ने एक पद पर काम करने की इच्छा जाहिर की है। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बने रहना चाहते हैं। इसलिए नेशनल कोऑर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी उनसे वापस ली जा रही है।

इसके साथ ही साथ बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पार्टी के अंदर कई बड़े फेरबदल का ऐलान किया है। सहारनपुर जिले के रहने वाले रणधीर बेनीवाल को उन्होंने नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाकर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा मायावती ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल दोनों पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में मेरे निर्देशन में काम करेंगे।

कैसे शुरू हुई उथल-पुथल

दरअसल, कुछ दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद, सूत्रों के हवाले से ख़बर आई कि आकाश आनंद ने ससुर के निष्कासन का मुखर विरोध किया। जिसके चलते मायावती ने आकाश आनंद को भी उनकी राह दिखा दी। तब से बीएसपी में लगातार उथल-पुथल जारी है।

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता