उत्तर प्रदेश

उमेश पाल हत्याकांड में UP के उपमुख्यमंत्री का आया बड़ा बयान, कहा- एक एक को मिलेगी सजा

सूर्यकांत तिवारी

लखनऊ: यूपी में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कहा कि पुलिस STF लगातार लगी हुई है, कल की घटना जो हुई है उसमें पुलिस पर हमला किया गया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। एक-एक अपराधी को सज़ा मिलेगी यही हमारी प्रतिबद्धता है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में शामिल विजय उर्फ उस्‍मान को पुलिस ने एनकाउंटर (encounter) में ढेर कर दिया है। बता दें कि कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई थी। घटनास्थाल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची है।

उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (BJP MLA Shalabh Mani Tripathi) ने ट्वीट कर लिखा कि उमेश  पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर।  

https://twitter.com/AHindinews/status/1632587899404431360

दरअसल, उस्मान वही शख्स था जो उमेश पाल पर पहली गोली चलाता हुए सीसीटीवी में नजर आया था। बता दें कि पुलिस को पहले ही खबर मिली थी कि उस्मान प्रयागराज के कौंधियारा के लालापुर में छिपा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़वाने पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उस्मान पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

आपको बता दें कि ये मौत कि कहानी तब शुरु हुई थी जब 1 करोड़ की रंगदारी मांगने की बात  हुई थी। दरअसल, 2 दिन पहले ही उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में एक बड़ा खुलासा हुआ था। जिसके मुताबिक इस मामले में 1 करोड़ की रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। 

साथ ही यह भी आरोप है कि बीते दिनों एक जमीन पर कब्जे के दौरान माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गों ने उमेश पाल से एक करोड़ की जबरजस्ती रंगदारी मांगी थी, लेकिन उमेश पाल ने रंगदारी देने से साथ इंकार करने के साथ ही एक केस दर्ज करा दिया था। उसके बाद इससे नाराज अतीक अहमद ने उमेश पाल के हिस्से में मौत लिख दी थी। इसके साथ ही अब पुलिस ने मामले की जांच में इन नए तथ्यों को शामिल कर लिया है। दरअसल, प्रयागराज पुलिस के मुताबिक उमेश पाल की धूमनगंज में एक करोड़ों की प्रापर्टी है। माफिया अतीक अहमद के इशारे पर उसके गुर्गों ने इस प्रापर्टी पर कब्जा कर लिया था। 

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी