Nitin Nabin Saharanpur Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर सहारनपुर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। इस तरह देवबंद, नांगल और दिल्ली रोड पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि मिशन 2027 सफल होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के बदले स्वरूप पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी माफिया और गुंडाराज के लिए जाना जाता था। आज वही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे और विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज यूपी सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।
यहां के युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि, डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने का संकल्प लिया है और वह संकल्प अब धरातल पर दिख भी रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करते हैं। उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर जुट जाने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहले सहारनपुर दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साहित दिखाई दिए। उनके भव्य स्वागत के लिए 22 सितंबर को एक खास समारोह रखा गया। बता दें कि यह कार्यक्रम दिल्ली रोड पर ग्रैंड होटल के पास 'कैफे दे ताज' में सुबह 9 बजे किया गया। कार्यक्रम के आयोजक और सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले दौरे को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को इस समारोह में आने का न्योता दिया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने किसान मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का सहारनपुर में पहली बार आना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। अरुण शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा, 'हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि इस स्वागत समारोह को यादगार और शानदार बनाएं। किसान मोर्चा के सभी साथी और कार्यकर्ता कल सुबह 9 बजे से पहले ही बड़ी संख्या में कैफे दे ताज पहुंचें। सभी ने मिलकर ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया। समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। माना जा रहा था कि, इस दौरे से जिले में संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।