सीएम योगी पीडित परिवार के साथ (सौ. एक्स) 
उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा में 52 दंगाई गिरफ्तार, मोबाइल-इंटरनेट सेवा अब भी ठप, उपद्रवियों के खिलाफ सीएम योगी की सख्ती

बहराइच में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब तक कुल 52 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने दो और मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में उच्च अधिकारियों की गश्त जारी है। वीडियो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

प्रीति शर्मा

लखनऊ: बहराइच में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब तक कुल 52 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने दो और मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में उच्च अधिकारियों की लगातार गश्त जारी है। वीडियो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। वहीं, इस मामले में सीएम योगी ने जांच के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस घटना पर शोक व्यक्त किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है।

उपद्रवियों को भेजा गया जेल

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि अब तक करीब 52 उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संवेदनशील इलाकों में उच्च अधिकारियों की लगातार गश्त जारी है और इस मामले में दो और एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था कायम है और  सामान्य गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

वहीं इस घटना में शामिल उपद्रवियों की पकड़कर उनकी हिस्ट्री निकाली जा रही है। पुरे शहर में लगातार फोर्स मूमेंट कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में हुई हिंसा की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर भेजा गया। वहीं, इलाके में आने और जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग और पूछताछ की जा रही है। ताकि शहर में हिंसा की गतिविधियां न भड़के और शांति कायम रहे।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस बीच उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग करना शुरू कर दी जिसमें रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। इसके बाद हिंसा बढ़ती चली गई। जिसके चलते राज्य में 16 अक्टूबर तक इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया गया। इस हिंसा के दौरान 50 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ की गई। राज्य के सीएम योगी ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत