पूर्व भाजपा सांसद बृजशरण सिंह, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अयोध्या

'बिना आग धुंआ नहीं उठता', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: बृजशरण सिंह ने कहा कि आंदोलन से जुड़े राम भक्त संतोष दुबे ने कई सवाल पूछे हैं, जो जायज है। सरकार को गंभीरता से जांच करने की आवश्यकता है।

मनोज आर्या

BrijBhushan Sharan Singh On Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ विपक्षी दलों के नेता ही नहीं अब बीजेपी को पूर्व सांसद और नेताओं ने भी इस मामले में खुलकर मैदान में आ रहे हैं। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने एक बार फिर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सच्चाई है। बिना आग का धुआं नहीं उठता है। चोरी का धुआं उठा है तो इससे झटका लगा है। यह झटका विनय कटियार या बृजभूषण ने नहीं दिया है।

पूर्व सांसद ने आगे कहा कि जब भगवान राम के भक्त चोरी का आरोप लगा रहे हैं तो सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। उंगली सिर्फ ट्रस्ट की तरफ नहीं उठ रही है। यह उंगली प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर भी उठ रही है। बृजभूषण ने इस मामले को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्य्क्ष नृपेंद्र मिश्रा को क्लीन चिट भी दी है।

'राम मंदिर आंदोलन में एक्टिव रहा हूं'

मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरा छात्र जीवन अयोध्या में ही बीता है। राम मंदिर आंदोलन में मैंने काफी सक्रिय भूमिका में रहा हूं। जब आडवाणी जी अयोध्या आते थे तो उनकी गाड़ी चलाने का मौका भी मुझे मिला है। कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना से दो महीने पहले ही मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन के हीरो की तरह थे।

'आरोप सिर्फ ट्रस्ट तक सीमित नहीं'

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि आंदोलन से जुड़े राम भक्त संतोष दुबे ने कई सवाल पूछे हैं, जो जायज है। आंदोलन से जुड़े लोगों का अगर कोई सवाल है तो सरकार को गंभीरता से जांच करने की आवश्यकता है। राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी में जरूर कुछ न कुछ सच्चाई है। यह अब सिर्फ अब ट्रस्ट तक ही सीमित नहीं रह गया है। इसकी उंगली अब प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर उठ रही है। देर नहीं है, सच्चाई जल्द देश की जनता के सामने आ जाएगी।

'अयोध्या में जो हुआ वह अच्छा नहीं'

राम मंदिर से हुए चंदे की चोरी पर बात करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह कांड किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लेकिन यह विनय कटियार और बृजभूषण ने की वजह से नहीं हुआ है। यह घटना ट्रस्ट के लोगों की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन ही मैंने कहा था कि मैं बोलूंगा तो नुकसान में आ जाउंगा। इसके बाद कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया कि मैं डरपोक हूं। अब गेंद सरकार के पाले में है। अयोध्या में जो कुछ हुआ वह अच्छा नहीं। जब उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अयोध्या में क्यों हार गई? इसके जवाब में पूर्व सांसद ने कहा कि इसकी विवेचना फिर कभी होगी।

अयोध्या में क्यों हारी बीजेपी?

बृजभूषण सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि कोई मेरे से पूछे कि अयोध्या और आसपास की सीटें क्यों हारे, तो मैं जवाब दूं। अयोध्या को पूरी तरह से कैदखाना में बदलकर रख दिया गया। शहर के हर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। संतों से गृहस्थों का मिलना जुलना तक बंद हो गया था। काफी विरोध के बाद कुछ बैरियर खुले हैं। रास्तों पर दीवारें बना दी गई थीं। आखिर क्यों यह सब किया गया था।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की