अयोध्या में संतों की बैठक में हंगामा सोर्स- सोशल मीडिया
अयोध्या

अयोध्या में संतों की बैठक में बवाल! पुलिस व इंटेलिजेंस के दखल पर भड़के संत, लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों की बैठक में पुलिस पहुंच गई। इससे नाराज संतो ने आंदोलन की दी चेतावनी।

अमन मौर्या

Computer Baba Seers Meeting Ayodhya: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर मंगलवार को संतों ने बैठक बुलाई। बैठक के दौरान ही वहां इंटेलिजेंस के जवान और अयोध्या पुलिस पहुंच आए। इससे हंगामा हो गया। संतों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बैठक और चर्चा करने से उन्हें रोका गया।

बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को वहां से बाहर भेजने पर भी पुलिस और संतों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। इस दौरान वहां, एलआईयू के साथ-साथ पुलिस की तैनाती होने से संतों में नाराजगी और बढ़ गई।

सीबीआई जांच की उठाई मांग

यह बैठक कंप्यूटर बाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संतों की तरफ से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ-साथ सीबीआई जांच की मांग भी उठाई गई। इस दौरान संतों ने अनिल मिश्रा, गोपाल राव और चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

बड़ी मछलियों को बचाने का आरोप

राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर प्रशासन द्वारा रोकी गई बैठक के आरोपों पर संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा, "देश के मौजूदा माहौल में, यहां चंदे की चोरी हो रही है और विवाद खड़े हो रहे हैं, फिर भी चोर पकड़े नहीं गए। असल में, 'बड़ी मछलियों' को छोड़ दिया गया और 'छोटी मछलियों' को पकड़कर मामला रफा-दफा कर दिया गया।

एक लाख संतों के साथ करेंग आंदोलन: कंप्यूटर बाबा

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कंप्यूटर बाबा का कहना है कि चढ़ावा चोरी विवाद में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर संत समाज बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि अगर जरूरत पड़ी तो एक लाख संतों के साथ अयोध्या में आंदोलन भी किया जाएगा।

CM योगी को सौंपेंगे ज्ञापन

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर संत समाज ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी कर रहा है। संतों का कहना है कि रामलला का दर्शन करके वे चढ़ावा चोरी विवाद पर भगवान राम से क्षमा मांगेंगे। संतों ने शासन-प्रशासन पर अयोध्या में चढ़ावा चोरी विवाद पर बोलने से रोकने का भी आरोप लगाया।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा