छात्र का पर्चा, सांकेतिक फोटो (सोर्स-डिजाइन फोटो) 
अयोध्या

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में सनसनी, छात्र के लैपटॉप में मिला बम बनाने का खतरनाक फॉर्मूला, एक पर्ची ने उड़ाए होश!

Ayodhya Bomb Formula Case: अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र सरफराज की एक पर्ची ने उड़ाये सुरक्षा एजेंसियों के होश। संदिग्ध पर्ची और लैपटॉप में मिला बम बनाने का फॉर्मूला।

अनन्या तिवारी

Bomb Making Formula Found In Ayodhya Medical College Lab: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी और बेहद संवेदनशील माने जाने वाले अयोध्या से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सुरक्षा महकमे में खलबली मचा दी है। अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल के एक छात्र द्वारा बम बनाने का फॉर्मूला लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।

नाइट ड्यूटी में हुई एक चूक और मच गया हड़कंप

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मेडिकल कॉलेज के लैब में रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे। लैब में एक संदिग्ध पर्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली। जब कर्मचारियों ने उस पर्ची को उठाकर पढ़ा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। उस पर्ची पर बम बनाने की पूरी विधि, उसके आकार और विस्फोट की तीव्रता से जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारियां लिखी हुई थीं।

कॉलेज प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दी गई जिसके बाद प्राथमिक जांच में पता चला कि रात के समय लैब में सरफराज नाम के छात्र की ड्यूटी लगी थी। माना जा रहा है कि काम के दौरान यह पर्ची गलती से वहीं छूट गई जिसने सरफराज की संदिग्ध गतिविधियों की पोल खोल दी।

कौन है संदिग्ध छात्र सरफराज?

सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आया छात्र सरफराज बलरामपुर जिले का रहने वाला है। वह अयोध्या मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल (लैब टेक्नीशियन) प्रथम वर्ष का छात्र है। एक मेडिकल छात्र का बम बनाने जैसी विधियों में दिलचस्पी लेना और उसे लिखित रूप में अपने पास रखना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सूचना मिलते ही अयोध्या पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरफराज को हिरासत में ले लिया है।

लैपटॉप में भी मिला खतरनाक डेटा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने सरफराज के डिजिटल उपकरणों की तलाशी ली, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच के दौरान छात्र के लैपटॉप से भी विस्फोटक सामग्री और बम बनाने से जुड़े कई संदिग्ध नोट्स बरामद किए गए हैं। इन नोट्स में न केवल बम बनाने के तरीके थे बल्कि इस बात का भी विवरण था कि धमाका कितना शक्तिशाली हो सकता है। इन सबूतों के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले को किसी बड़ी साजिश के नजरिए से देख रही हैं।

गुप्त स्थान पर पूछताछ

अयोध्या जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की सामग्री मिलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अयोध्या पुलिस और इंटेलिजेंस (खुफिया) की संयुक्त टीमें आरोपी छात्र को किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर कड़ी पूछताछ कर रही हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि सरफराज के पास यह जानकारियां कहां से आईं और क्या वह किसी बाहरी संदिग्ध नेटवर्क या कट्टरपंथी समूह के संपर्क में तो नहीं था।

फिलहाल, मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अन्य छात्रों व स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस पर्ची को लिखने के पीछे का असली मकसद क्या था।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा