अयोध्या में भव्य दीपोत्सव सोर्स-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

Ayodhya Deepotsav LIVE: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी; उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियां पूरी। 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगी रामनगरी। उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बनेगा नया कीर्तिमान।

आशीष शुक्ला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा पर वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अयोध्या के विकास और पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था, जब अयोध्या में हवाई अड्डा बनने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन आज यहां महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले अयोध्या की उपेक्षा की, भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों का अपमान करते हुए उन पर लाठीचार्ज किया, उन्हें अयोध्या आने से पहले अपने पुराने कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को भगवान राम के भक्तों और संतों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, उन्हें अपने पुराने कार्यों पर पश्चाताप भी करना चाहिए।

सूर्यास्त होते से जगमगाएगी अयोध्या

सूर्यास्त होते ही भगवान राम की नगरी अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगी। सरयू नदी के किनारे बने 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये एक साथ जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी, सरयू घाट और रामकथा घाट सहित अयोध्या के प्रमुख घाटों और मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया गया है। चारों ओर दीपों की जगमगाहट से पूरी रामनगरी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देगा। ऐसा लगेगा मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इस भव्य दीपोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

30 लाख दीपों से सज रही अयोध्या, उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल 

अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के साक्षी बनने जा रही है। रामनगरी में इस बार 30 लाख दीपों से जगमगाने की भव्य तैयारी की गई है। राम जन्मभूमि परिसर से लेकर सरयू नदी के घाटों तक दीपों की रोशनी अद्भुत छटा बिखेरेगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीपोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य दीप प्रज्ज्वलन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लाखों दीपों की लौ से अयोध्या का कोना-कोना रोशन होगा। यह आयोजन आस्था, संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम पेश करेगा।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग