अतुल सुभाष सुसाइड केस 
उत्तर प्रदेश

Atul Subhash Suicide Case : बेंगलुरु पुलिस ने निकिता के घर पर चिपकाया नोटिस, 3 दिन में होना होगा पेश

इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चल रही जांच के सिलसिले में, आज बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के घर पर एक नोटिस चिपकाया है।

राहुल गोस्वामी

जौनपुर: इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चल रही जांच के सिलसिले में, आज बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के घर पर एक नोटिस चिपकाया है। निकिता इस मामले में एक आरोपी भी हैं। इस बाबत आज सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम सुबह करीब 11 बजे खोवा मंडी रिजवी खान मोहल्ला में निकिता के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया।

वहीं मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि "निकिता सिंघानिया अपने पति अतुल सुभाष की मौत के आसपास की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिनों के भीतर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश हों।"

फिलहाल यह नोटिस केवल निकिता को संबोधित है। उसमें उनकी मां निशा सिंघानिया, चाचा सुशील सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया सहित अन्य आरोपी परिवार के सदस्यों का उल्लेख नहीं किया गया था। इन लोगों का नाम FIR में है।

हालांकि नोटिस चिपकाने के समय घर का मुख्य द्वार बंद ही था और परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। नोटिस पर जो पता दर्ज था, वह निकिता का घर था। बेंगलूरू पुलिस की टीम बीते गुरुवार देर शाम जौनपुर पहुंची।

वहीं जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात के बाद टीम आगे की कार्रवाई के लिए शहर के थाने पहुंची। नोटिस के बाद टीम ने जौनपुर के सिविल कोर्ट का दौरा कर निकिता द्वारा पहले दर्ज कराए गए मामलों की जानकारी जुटाने की योजना बनाई।

जानकारी दें कि, 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष ने बीते 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें