(सौजन्य सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP Viral News: बहन से बदसुलूकी का 'बेरहम' बदला, साला उखाड़ ले गया 'जीजा' के बाल

Jija Sala Viral News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बहन के साथ बदसलूकी करने पर नाराज भाई ने जीजा के भाई पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए। साथ ही उसका बिग भी निकाल ले गया।

पूजा सिंह

Uttar Pradesh News : भाई हमेशा अपनी बहन से वादा करता है कि वह जीवन भर उसकी रक्षा करेगा। यह वदा केवल राखी के दिन ही नहीं बल्कि हर दिन निभाता है। चाहे वे छोटे झगड़े हो या फिर कोई बड़ी परेशानी। अगर बहन को कई परेशान करता है या गलत व्यवहार करता है तो भाई बिना डर उसका सामना करता है। इसी का उदाहरण देवरिया के महिला थाने के बाहर देखने को मिला। जहां आपसी समझौते के बाद बहन से ऊंची आवाज में बात करने पर नाराज भाई ने जीजा के छोटे भाई को जमकर पीट और उसके सिर से उसका बिग (नकली बाल) खींचकर ले गया।

बता दें कि मामला देवरिया के गांव बहोर का है,  जहां के रहने वाले सूरज सोनकर और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला अपने मायके लौट गई थी। बाद में पति सूरज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी। महिला कि शिकायात पर सुनवाई करते हुए पुलिस ने आपसी समझौते के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया।

बहन से ऊंची आवाज में बात पर भड़का भाई

पुलिस की समझाइश के बाद महिला पति के साथ ससुराल लौटने को तैयार हो गई। थाने के भीतर दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्वक समझौत हुआ। लेकिन जैसे ही दोनों पक्ष थाने से बाहर निकले, सूरज ने पत्नी से तेज आवाज में कुछ कह दिया। बस फिर क्या था। महिला के पिता, भाई और अन्य परिजन भड़क उठे।

जीजा का भाई अस्पताल में भर्ती

इस घटना से गुस्साए महिला के मायके वाले सूरज के छोटे भाई संदीप सोनकर के साथ जमकर मार पीटकर कर दी। इस घटना में संदीप सोनकर को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि संदीप सोनकर ग्राम प्रधान हैं।

पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप

संदीप सोनकर का कहना है कि यह पूरी घटना महिला थाने के ठीक बाहर हुई, जहां कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। महिला के परिजन हमला कर भाग निकले और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

आरोपियों पर FIR दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पिता, भाई सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल