आंबेडकर टिप्पणी विवाद: 
उत्तर प्रदेश

आंबेडकर टिप्पणी विवाद पर विवादों से घिरे गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आज सुनवाई, देखें घटना का असल Video

डॉ भीमराव आंबेडकर पर कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सुलतानपुर की एक अदालत में आज सुनवाई होनी है।

राहुल गोस्वामी

सुलतानपुर (उप्र): आंबेडकर पर बयान देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर बुरी तरह से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस मामले पर उत्तरप्रदेश से आ रही बड़ी खबर का अनुसार डॉ भीमराव आंबेडकर पर कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सुलतानपुर की एक अदालत में आज सुनवाई होनी है। गृह मंत्री शाह ने आंबेडकर के संबंध में कथित टिप्पणी बीते 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में की थी। इस मामले में दायर परिवाद पर 23 जनवरी को गवाह सुमन देवी ने विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश शुभम वर्मा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

जानकारी दें कि, बीते 19 फरवरी बुधवार को दायर परिवाद पर दूसरे गवाह का बयान दर्ज नहीं हो सका। मामले की अगली सुनवाई अब आज यानी एक मार्च को होगी। परिवाद दायर करने वाले व्यक्ति राम खेलावन के अधिवक्ता जय प्रकाश ने बताया कि अदालत में काम का बोझ अधिक होने के कारण इस मामले में गवाह का बयान दर्ज नहीं हो सका, अब आज यानी 1 मार्च को बयान दर्ज किये जाएंगे।

उन्होंने बताया था कि दूसरे गवाह का बयान सुनवाई की पिछली तारीख यानी सात फरवरी को दर्ज किया जाना था, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई।पहले गवाह का बयान 23 जनवरी को दर्ज किया गया। शाह ने आंबेडकर के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में की थी। इस मामले में दायर परिवाद पर 23 जनवरी को गवाह सुमन देवी ने विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश शुभम वर्मा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

उधर राम खेलावन ने अपनी याचिका में कहा है कि शाह ने एक ऐसे व्यक्ति (आंबेडकर) के बारे में टिप्पणी की है जिसे लाखों गरीब लोग भगवान मानते हैं। उन्होंने कहा कि शाह के बयानों से उनकी तथा उन लाखों गरीब लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मालूम हो कि शाह ने 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए आंबेडकर का नाम बार-बार लेने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी और कहा था कि अगर वह भगवान का नाम इतनी बार लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिल जाती।

इस बाबत सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें अमित शाह बोलते दिखे कि , “अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर…इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता।” हालेंकि गृह मंत्री शाह के वायरल वीडियो को PIB ने भ्रामक और क्लिप्ड वीडियो बताया है।

वहीं PIB ने पूरे वीडियो को शेयर करते हुए X पर पोस्ट किया था और लिखा था कि , “सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया गया है। यह दावा भ्रामक है।” PIB ने बताया था कि, “क्लिप्ड वीडियो में केन्द्रीय मंत्री के भाषण के चुनिंदा हिस्से को गलत तरीके से पेश किया गया है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM