पीड़ित बच्चा (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में हैवानियत! दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, बच्चा झुलसा, देखें वीडियो

Aligarh Crime News: देहली गेट थाना क्षेत्र में दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के बच्चे को गर्म कढ़ाई पर बैठाने का आरोप है। घटना में बच्चा झुलस गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • मासूम के झुलसने पर पिता ने दर्ज कराई शिकायत

  • दूध मांगने पर मासूम के साथ क्रूरता का आरोप

  • जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

Aligarh Child Burn Case: दूध लेने गया छह साल का मासूम शायद यह सोचकर दुकान पर पहुंचा होगा कि कुछ ही देर में दूध लेकर घर लौट आएगा, लेकिन आरोप है कि दूध जल्दी देने की बात कहना उसके लिए दर्दनाक हादसे में बदल गया। अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला महता में एक दूध विक्रेता पर मासूम बच्चे को गर्म कढ़ाई पर जबरन बैठाने का आरोप लगा है। इस घटना में बच्चे के कूल्हे और कमर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

दूध जल्दी मांगने पर भड़का दुकानदार, मासूम को दी दर्दनाक सजा!

मामला शनिवार देर रात 24 अक्टूबर का बताया जा रहा है। पीड़ित बच्चे की पहचान नितिन के रूप में हुई है। उसके पिता सुंदर लाल के मुताबिक, नितिन घर के पास हरी टंकी के समीप स्थित दुकान पर दूध लेने गया था। दूध मिलने में देरी होने पर बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध देने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर दुकानदार लल्लू ने आपा खो दिया और मासूम को जबरन गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया।

इस कथित अमानवीय कृत्य के कारण बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं और बड़ों से स्नेह की उम्मीद करते हैं, उस उम्र में नितिन को असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ी।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित के पिता सुंदर लाल ने देहली गेट थाने में आरोपी दुकानदार लल्लू के खिलाफ नामजद शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

छोटे से बच्चे के साथ इस तरह की घटना के आरोप ने बाल सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। अब निगाहें अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है