अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ (फोटो सौजन्य-IANS) 
उत्तर प्रदेश

आपका समय खत्म हुआ! अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर सबसे बड़ा हमला, 2027 को लेकर कर दी भविष्यवाणी

Akhilesh Yadav Slams Yogi Adityanath: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि BJP आपको पीछे का दरवाजा दिखा देगी।

प्रिया जैस

Akhilesh Yadav UP Assembly Election 2027: समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी की हार का दावा कर दिया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे वर्तमान को भूल जाते है और आने वाले कल के बारे में बात करने से कतराते है। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ को अब बाहर का रास्ता दिखा देगी।

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री जी, आप आज को क्यों भूल जाते हैं और आने वाले कल के बारे में बात करने से क्यों मना कर देते हैं?

अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

अखिलेश ने लिखा, गली-मोहल्ले में तो यही बात है कि आप खुद ही इसका चेहरा होंगे, तो फिर आप आने वाले कल पर बात करने से क्यों कतराते हैं? क्या आपको शायद डर लग रहा है, दस साल पहले की BJP की वह पुरानी लाइन याद आ रही है, कि BJP वाले जिसे भी अपना चेहरा बनाते हैं, उसे आखिर में पीछे का दरवाज़ा दिखा देते हैं?

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, कि सच तो यह है कि आप अच्छी तरह जानते हैं कि न तो आप और न ही आपकी पार्टी का कोई भी आदमी सत्ता में वापस आने वाला है। चाहे कुछ भी हो जाए, किसी भी तरह से। इसीलिए आप भविष्य से मुंह मोड़ रहे हैं और बोलने और सोचने में मर्यादा की हदें पार कर रहे हैं। यह फिसली हुई बात हमें साफ-साफ बता रही है: आपका समय खत्म हो गया है। हम हमेशा सभ्य और सभ्य रहेंगे, और हम आपको पूरे सम्मान के साथ अलविदा कहेंगे!

हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव

आपको जानकारी दें, कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज हरदोई में पीड़िता के परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने पीड़िता शिल्पी की हत्या पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन पर भी बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बेटी 112 से संतुष्ट थी तो उसकी हत्या कैसे हो गई?

अखिलेश यादव ने 112 के पुलिसकर्मियों की जांच करने की मांग की और कहा जिन अधिकारियों ने कहा था कि वह बेटी संतुष्ट थी, उनकी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए और हटा देना चाहिए।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी