अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS) 
उत्तर प्रदेश

विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का...NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल

Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने JP नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है।

अर्पित शुक्ला

Akhilesh Yadav on JP Nadda: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए था, उस पर किसी दूसरे मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस कराना सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। विभाग किसी और मंत्री का है और जवाब कोई और मंत्री दे रहा है। यही बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने को लेकर कितनी अगंभीर है और युवाओं का मजाक उड़ा रही है।" उन्होंने आगे कहा कि "युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कॉन्फ्रेंस को जीरो नंबर देकर फेल करार दिया है।"

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी

गौरतलब है कि जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं, जबकि NEET और पेपर लीक का मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने भी स्पष्ट किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

नड्डा बोले- आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और इस विषय पर सार्थक चर्चा के पक्ष में है।

संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में NEET और पेपर लीक के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "विपक्ष जितने घंटे चर्चा चाहता है, सरकार उतने समय तक चर्चा करने को तैयार है। हम इस विषय पर सार्थक और विस्तृत बहस चाहते हैं।" इस बीच, पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों और विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग अब भी प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर