अखिलेश यादव (स्त्रोत- आईएएनएस) 
उत्तर प्रदेश

'हम तो प्रधानमंत्री...', अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर कसा तंज

SP Chief On Nitish Kumar: इफ्तार पार्टी में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा और कहा कि हम चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें लेकिन अब वह राज्यसभा सांसद बन रहे हैं।

सजल रघुवंशी

Akhilesh Yadav PM Remark On Nitish: अखिलेश यादव लखनऊ में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग पॉलिटिक्स समझते हैं, वह जानते हैं कि पहले दिन से भारतीय जनता पार्टी क्या करेगी। पहले भी हम लोगों ने कहा था कि हम सब मिलकर चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, लेकिन अब वह राज्यसभा मेंबर के तौर पर रिटायर होंगे।

सपा सुप्रीमो ने गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे से लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर भी अपना पक्ष रखा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं, समाजवादी पार्टी ने कभी युद्ध का समर्थन नहीं किया है। युद्ध से नुकसान और तबाही होती है और इसके नतीजे हमेशा दुखद होते हैं, हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं।

राज्यपाल के इस्तीफे पर अखिलेश का तंज

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी इस्तीफे देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल और उत्तर प्रदेश के चुनावों के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो सकती है। अब इस बयान से अखिलेश यादव का इशारा इस ओर था कि बदलते राजनीतिक हालात में कई बड़े पदों पर बदलाव संभव हैं।

इफ्तार से दिखती है गंगा-जमुनी तहजीब

इफ्तार पार्टी का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मौलाना साहब का धन्यवाद, जिन्होंने सभी को रोज़ा इफ्तार में साथ आने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की यही खासियत है कि यहां लोग एक-दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शामिल होते हैं। यह परंपरा हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाती है, जहां अलग-अलग धर्म, विचार और समुदाय के लोग आपसी सम्मान और शांति के साथ रहते हैं।

शंकराचार्य प्रकरण और युद्ध पर दी प्रतिक्रिया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि अगर आज शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो कल किसी के साथ भी हो सकता है। यह सरकार डर दिखाकर काम कर रही है। लोगों को बेइज्जत कर रही है। शंकराचार्य को कितनी पीड़ा हुई होगी, जब उन पर झूठे मुकदमे लगे होंगे। उन्होंने कहा कि कभी किसी की सरकार में शंकराचार्य को अपमान नहीं सहना पड़ा होगा।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर