Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव रामपुर में आज़म खान के आवास पर उनके परिवार से भी मुलाकात करने जाएंगे।
बता दें कि रामपुर जेल में आज़म खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आज़म खां के परिवार के साथ अन्याय हुआ है, उन पर झूठे मामले थोपे गए हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि उन्होंने जेल में इतने साल बिताए हैं, सच तो यही है कि बीजेपी को शिक्षा और उससे जुड़े किसी भी चीज़ से कोई मतलब नहीं है। बीजेपी ने जौहर यूनिवर्सिटी की कोई परवाह नहीं की और उसे बर्बाद कर दिया। सपा प्रमुख ने भाजपा पर यूनिवर्सिटी को तबाह करने का आरोप लगाया और कहा कि शायद ही किसी और सरकार, या यूं कहें कि किसी और तानाशाही सरकार ने, इस धरती पर शिक्षा को लेकर इतनी तबाही मचाई हो।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि झूठे मामलों में किसी को हमेशा के लिए जेल में रखना, ताकत नहीं होती। समय लग सकता है और थोड़ी देरी भी हो सकती है, लेकिन इन झूठे आरोपों में दम नहीं है कि वा सच को हमेशा के लिए दवा सके।
अखिलेश ने कहा कि सच यह है कि आज़म खां और समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार काम करती रही है। कुछ अधिकारियों का इस्तेमाल झूठे मामले दर्ज करने के लिए किया गया है और उन्हें मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, अब ये अधिकारी भी धीरे-धीरे अपने आप को इनसे दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि आज़म खां ने शिक्षा को समर्पित और भविष्य संवारने के लिए एक यूनिवर्सिटी का जो सपना देखा उसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी काम करेगी, और उस सपने को पूरा करेगी।
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव 8 अक्तूबर 2025 को आजम खां से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सपा मुखिया यह साफ कर दिया था कि वह और उनकी पार्टी पूरी तरह आजम खां के साथ है। दरअसल सपा की सियासत का अहम किरदार माने जाने वाले आजम खां के खिलाफ अनगिनत मुकदमों के कारण विरोधी दलों ने दोनों के बीच दूरी जैसे आरोप लगाए थे। असदुद्दीन औवेसी ने भी आजम खां को लेकर अखिलेश यादव की भूमिका पर सवाल उठाए थे।
दरअसल रामपुर जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात कर अखिलेश यादव ने विपक्षियों के उन हमलों का जवाब दिया होने के आरोप लगाए थे। उत्तर प्रदेश के मुस्लिमों ने भी यह संदेश दिया है कि वह और पूरी समाजवादी पार्टी आज भी आजम खां के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मुलाकात के रामपुर की सियासत पर चर्चा तेज हो गई है। जहां एक ओर रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी और आजम खां के परिवारिक विवाद के बीच विधानसभा चुनाव से पहले सभी सपाइयों को एकजुट करना भी सपा मुखिया की प्राथमिकता होगी।