अखिलेश यादव, सुषमा खर्कवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का...', लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर अखिलेश यादव का भावुक पोस्ट

Akhilesh Yadav Lucknow Mayor News: आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है।

अमन मौर्या

Akhilesh Yadav Response to Lucknow Mayor Sushma Kharkwal: महिला आरक्षण के मुद्दे पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा सपा मुखिया पर दिए बयान के बाद अखिलेश यादव ने भावुक पोस्ट किया है। बता दें कि लखनऊ की मेयर सुषमा ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनकी कोख से उन्होंने जन्म लिया है। उस महिला का अपमान किया है जिस बहन की ऊंगली पकड़कर चले हैं खड़े हुए हैं उस बेटी का अपमान किया है।

एक अन्य महिला का न करें अपमान

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेयर को जवाब देते कहा कि आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। बाकी आप स्वयं एक महिला हैं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा।

अखिलेश यादव की फेसबुक पोस्ट

किसी मां का अपमान स्वीकार्य नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भारतीय समाज में कभी भी, किसी की भी मां का अपमान स्वीकार्य नहीं है। आपका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल होता अगर आप उसे नैतिक मानकों पर इतना नीचे न ले जातीं, आज आपके समर्थक भी शर्मिंदा हैं। जिनको प्रभावित करने के लिए आप अपना स्तर गिरा रही हैं, वो किसी के भी सगे नहीं हैं। आप अपना स्तर बनाए रखें और संतुलन भी। मैं आपसे किसी क्षमा की भी अपेक्षा नहीं रखता हूँ और न ही ऐसा कहने के बाद क्षमा के कोई मायने रह जाते हैं। आपका अकेले में बैठकर जो पछतावा होगा, हमारे लिए इतना ही बहुत है।

विपक्ष पर आक्रामक है बीजेपी

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से ही बीजेपी लगातार विपक्ष पर हमलावर रही है। देश में कई जगह बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विपक्ष के विरोध में सड़क मार्च निकाला गया। इसी प्रकार कर्नाटक बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष सी. मंजुला ने भी 25 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध मार्च और जनसभाएं करने का ऐलान किया गया है। बीजेपी इस मुद्दे को आक्रामकता के साथ जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है।

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे