अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग...', महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत

Akhilesh Yadav News: बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाई और उनके संगी-साथी साजिशों से बाज नहीं आएंगे। अब नकली विरोध की शूटिंग कराई जा रही है।

अमन मौर्या

Akhilesh Yadav Attacks BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को बीजपी पर जोरदार हमला किया है। लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा लाए विधेयक के गिरने के बाद से ही बीजेपी द्वारा देशभर में लगातार प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर मंगलवार को लखनऊ में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन होगा। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की चर्चा है। बीजेपी के इस प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

विरोध की नकली शूटिंग

लखनऊ में मंगलवार को प्रस्तावित बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाई और उनके संगी-साथी साजिशों से बाज नहीं आएंगे। अब नकली विरोध की शूटिंग कराई जा रही है। आगे उन्होंने कहा इसमें शामिल युवक-युवतियों का हम कोई दोष नहीं मानते हैं, क्योंकि बेतहाशा बेरोजगारी के इस भाजपाई दौर में मजबूर होकर दो पैसों की उम्मीद में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा पहले गरीबी-मजबूरी पैदा करती है। फिर उन बेबस लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने गंदे इरादों के लिए इस्तेमाल करती है।

बिल पर भाजपा को घेरते हुए अखिलेश ने कहा, बंद कमरों में गुप्त योजना बनानेवाले ये भूमिगत लोग अपनी काली करतूतों के कारण दुनिया के काले इतिहास में काली स्याही से लिखे जाएंगे। ये छल, धोखे और कपट का अंडरग्राउंड गैंग है।

जलाए गए पार्टी के झंडे

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल के संसद में पास न होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भाजपा नेत्री और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी विरोध जताया। विरोध के दौरान अपर्णा ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के झंडे को जलाया। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। इसके बाद लखनऊ में सपा नेताओं ने उनका विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी

लोकसभा में बिल गिरने के बाद बाजेपी फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी में है। पार्टी इस मुद्दे को लेकर 30 अप्रैल को विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने जा रही है। साथ ही प्रदेश की जनता के बीच जाकर प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। बीजेपी ने कांग्रेस और सपा पर महिला आरक्षण के पास न होने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह मुद्दा केवल संसद और विधानसभा तक ही सीमित नहीं होगा। पार्टी पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर महिलाओं, छात्र-छात्राओं और युवाओं के बीच यह संदेश पहुंचाया जाएगी।

महिला मोर्चा सक्रिय

बीजेपी द्वारा चलाए जाने वाले इस प्रदेशव्यापी अभियान में महिला मोर्चा सक्रिय भूमिका में रहेगी। अभियान में प्रदेश के कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी मंडल, जिले और घर-घर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बीजेपी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अपनी संकीर्ण राजनीतिक सोच के कारण यह बिल रोक दिया।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?