बस्पा में दो दिन पहले शामिल हुए मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने नहीं ज्वाइन की लखनऊ की मीटिंग 
उत्तर प्रदेश

BSP Mega Meeting: बसपा की बैठक शुरू, जिसे बड़ी जिम्मेदारी देने की थी चर्चा, वही मीटिंग से नदारद

निलंबन माफी के बाद बसपा में दो दिन पहले ही वापस आए मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी की आज प्रमुख मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि चर्चा थी कि इस बैठक में उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यतीश श्रीवास्तव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बसपा की मेगा मीटिंग लखनऊ में आयोजित की गई है। मीटिंग शुरू हो गई है और बड़ी संख्या में पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की चर्चा है। हालांकि खास बात ये है कि जिसे पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा थी वह मीटिंग से ही गायब है।

हम बात कर रहे हैं मायावती के भतीजे आकाश आनंद की जिनके बैठक में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन वह आए ही नहीं। दो दिन पहले ही बसपा प्रमुख ने पार्टी से उनका निष्कासन खत्म किया था। उसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक में नहीं पहुंचे आकाश आनंद

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की दो दिन पहले ही पार्टी में वापसी हुई है लेकिन वह बसपा की अहम मीटिंग में शामिल नहीं हुए। निष्कासन वापसी के बाद आनंद ने ट्वीट में लिखा था कि वह पार्टी के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, लेकिन पहली ही मीटिंग में वह शामिल नहीं हुए हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में चर्चा तेज हो गई है।

क्या मिलनी थी कोई बड़ी जिम्मेदारी

मायावती इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं। जिलाध्यक्षओं और पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। चर्चा थी कि निष्कासन खत्म होने के बाद आए आकाश आनंद को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि अब वह बैठक में ही नहीं आए तो चर्चा पर विराम लग गया है।

कहा तो था आदेशों का पालन करूंगा...

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बसपा में फिर से शामिल होने के दौरान कहा था कि वह बहन मायावती के आदेशों का पालन करेंगे। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे। खास ये है कि दो दिन में ही वह अपना वादा भूल गए और मायावती के आदेश के बाद भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। पार्टी प्रमुख इस मामले में आकाश को कोई नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगेंगी या नहीं यह तो बैठक के बाद ही पता चलेगा।

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता