मारपीट  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

Agra: रामबाग में दबंगई! महिला से सड़क पर मारपीट, पुलिस चौकी के पास वारदात से गश्त पर उठे सवाल, देखें वीडियो

Woman Assault Video: आगरा के रामबाग में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर महिला से सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Woman Beaten In Ram Bagh Police Chowki: आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के रामबाग में दबंगों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सामने आ रही मारपीट की घटनाओं ने इलाके की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला रामबाग चौकी से महज 100 मीटर की दूरी का है, जहां देर शाम एक युवक ने महिला के साथ सड़क पर जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट

वायरल वीडियो में एक युवक महिला को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। महिला के साथ मारपीट के दौरान आसपास कई लोग मौजूद नजर आते हैं, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव कर महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर महिला के साथ खुलेआम मारपीट हो सकती है तो इलाके के अन्य हिस्सों में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कुछ दिन पहले भी एक युवक के साथ हुई थी मारपीट

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी रामबाग चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और दबंगों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कितनी जल्द कार्रवाई करती है और रामबाग क्षेत्र में लगातार सामने आ रही मारपीट की घटनाओं पर किस तरह अंकुश लगाया जाता है।

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

PM Modi Gujarat Visit Live: वडोदरा के बाद नवसारी पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश