यूपी मेट्रो सतर्कता जागरूकता सप्ताह (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

यूपी मेट्रो में मनाया जा रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश

Uttar Pradesh Metro News: पहले दिन 'भ्रष्टाचार निवारण कानून एवं अभियोजन' विषय पर तो दूसरे दिन 'सत्यनिष्ठा एवं एथिक्स' विषय पर व्याख्यान दिया। इसमें कार्यस्थल पर नैतिक आचरण के महत्व को रेखांकित किया।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अधिकारियों-कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निवारण कानून की दी जानकारी

  • नैतिकता और सत्यनिष्ठा पर भी हुआ व्याख्यान

  • पोस्टर, निबंध, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

  • विजेताओं को एमडी ने किया सम्मानित

Vigilance Awareness Week: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से मेट्रो प्रशासन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के प्रति जागरूक कर रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न व्याख्यानों और प्रतियोगिताओं के जरिए भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता तथा कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन 'भ्रष्टाचार निवारण कानून एवं अभियोजन' विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के वरिष्ठ लोक अभियोजक डॉ. लाल चंद पाल ने यूपी मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजना कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

यूपी मेट्रो सतर्कता जागरूकता सप्ताह

नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

व्याख्यान में डॉ.लाल चंद पाल ने भ्रष्टाचार निवारण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और अभियोजन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी एवं संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते समय निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के साथ नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली को भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी नेहा लाल ने 'सत्यनिष्ठा एवं एथिक्स' विषय पर व्याख्यान दिया। इसमें कार्यस्थल पर नैतिक आचरण, ईमानदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।

प्रतियोगिताओं के जरिए दिया ईमानदारी का संदेश

सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत आगरा, कानपुर और लखनऊ मेट्रो परियोजनाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता जैसे विषयों पर रचनात्मक तरीके से जागरूकता बढ़ाई गई।

प्रतियोगिताओं का समापन लखनऊ स्थित प्रशासनिक भवन में हुआ। इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

यूपीएमआरसी का कहना है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास है। इसके जरिए कर्मचारियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि भ्रष्टाचार की रोकथाम और सुशासन सुनिश्चित करने में प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत भूमिका और सामूहिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ