ताजमहल परिसर के आसपास 500 से 700 बंदरों की मौजूदगी का अनुमान  (सोर्स : नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा : मोहब्बत की निशानी ताजमहल बना बंदरों का ठिकाना, पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Taj Mahal Becomes Haunt For Monkeys: 2026 में कई विदेशी पर्यटकों समेत दर्जनों लोगों पर बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। छह साल के मासूम से लेकर 83 वर्षीय बुजुर्ग तक इनका शिकार बन चुके हैं।

प्रदीप कुमार रावत, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • पूर्वी, पश्चिमी और रॉयल गेट पर बंदरों के झुंड का कब्जा

  • 2026 में कई विदेशी पर्यटकों समेत दर्जनों लोगों पर हमले की घटनाएं

  • 6 साल के मासूम से लेकर 83 वर्षीय बुजुर्ग तक बन चुके हैं निशाना

Growing Menace Monkeys At Taj Mahal Agra : दुनिया के सात अजूबों में शुमार और मोहब्बत की निशानी के रूप में विश्वभर में पहचान रखने वाला ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि, इस बार वजह कोई सुरक्षा चूक, पर्यटकों के साथ विवाद या परिसर में होने वाली नारेबाजी नहीं, बल्कि ताजमहल में बढ़ता बंदरों का आतंक है।

हालात ऐसे बनते दिखाई दे रहे हैं कि जिस स्मारक को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटक आगरा पहुंचते हैं, वहां अब उन्हें ताजमहल की खूबसूरती से ज्यादा बंदरों से बचने की चिंता सताने लगी है। ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी और रॉयल गेट पर बंदरों के झुंड का जमावड़ा पर्यटकों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है।

छह साल के मासूम से लेकर 83 वर्षीय बुजुर्ग तक बने शिकार

ताजमहल परिसर में बंदरों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब इनकी बढ़ती संख्या और आक्रामक व्यवहार ने पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंदर कभी पर्यटकों के हाथों से खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं तो कभी अचानक झपट्टा मारकर हमला कर देते हैं। कई बार पर्यटकों को काटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन बंदरों के निशाने पर केवल भारतीय पर्यटक ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी आ रहे हैं। 2026 में कई विदेशी पर्यटकों समेत दर्जनों लोगों पर बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। छह साल के मासूम से लेकर 83 वर्षीय बुजुर्ग तक इनका शिकार बन चुके हैं।

500 से 700 बंदरों की मौजूदगी, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

ताजमहल परिसर और उसके आसपास 500 से 700 बंदरों की मौजूदगी का अनुमान लगाया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बंदरों का जमावड़ा इस विश्वदाय स्मारक की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पूर्वी और पश्चिमी गेट के साथ रॉयल गेट के आसपास बंदरों के झुंड आसानी से देखे जा सकते हैं।

पर्यटक परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें हर कदम पर सतर्क रहना पड़ता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी है। बंदरों के अचानक हमले की आशंका के चलते पर्यटकों का अनुभव भी प्रभावित हो रहा है।

शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभागों की नहीं खुल रही नींद

बंदरों के आतंक को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इन्हें पकड़ने और भगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर दावे भी किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा।

सवाल यह है कि आखिर ताजमहल जैसे विश्वस्तरीय स्मारक में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं निकाल पा रहे हैं? भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है, लेकिन तालमेल की कमी का खामियाजा यहां आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी पड़ सकता है असर

ताजमहल केवल आगरा या देश की पहचान नहीं, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। दुनिया के अलग-अलग देशों से पर्यटक यहां मोहब्बत की इस निशानी को देखने आते हैं। ऐसे में यदि उन्हें स्मारक परिसर में बंदरों के हमले और असुरक्षा का सामना करना पड़े तो यह अनुभव भारत की पर्यटन व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर सकता है।

एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा देने और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में शुमार ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा का सवाल अनुत्तरित बना हुआ है।

अब सवाल यह है कि आखिर मोहब्बत की निशानी ताजमहल को बंदरों के आतंक से कब मुक्ति मिलेगी? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभागों की नींद खुलेगी? पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आखिर किसकी जिम्मेदारी है? ताजमहल पर्यटकों के लिए है या बंदरों के झुंड का ठिकाना बनता जा रहा है? इन सवालों का जवाब अब जिम्मेदार विभागों को देना होगा।

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा