स्वाइन फ्लू  (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

दिल्ली में स्वाइन फ्लू बढ़ा तो ताजनगरी में अलर्ट, ताजमहल-फतेहपुर सीकरी पर होगी संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग

Agra Swine Flu: दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ताजमहल और फतेहपुर सीकरी की डिस्पेंसरी में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Health Department Swine Flu Alert: दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद वाले आगरा में भी एहतियात बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल और फतेहपुर सीकरी स्थित डिस्पेंसरी को अलर्ट करते हुए वहां संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी लैबों को भी स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरुण श्रीवास्तव ने नव भारत को बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह इन्फ्लुएंजा का ही एक प्रकार है और सावधानी तथा समय पर उपचार से इससे निपटा जा सकता है। आगरा में फिलहाल टेमीफ्लू के 222 सिरप उपलब्ध हैं, जबकि 2 हजार टेमीफ्लू टैबलेट की मांग शासन को भेजी गई है। अधिकारियों के मुताबिक एक-दो दिन में दवा की खेप मिलने की उम्मीद है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम भी गठित

स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम भी गठित कर दी है। टीम की जिम्मेदारी डॉ.नंदन सिंह को सौंपी गई है। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा उपलब्ध है और मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है।

खास बात यह है कि ताजमहल और फतेहपुर सीकरी जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का फोकस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां रोजाना देश-विदेश से पर्यटकों की बड़ी संख्या पहुंचती है। किसी संदिग्ध मरीज में लक्षण मिलने पर स्क्रीनिंग के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर तत्काल देनी होगी सूचना

स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैबों को भी नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर इसकी सूचना तत्काल विभाग को देनी होगी। किसी मरीज के मिलने पर 9458569043 और 0562-2600412 पर जानकारी दी जा सकती है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन बदलते हालात को देखते हुए निगरानी और तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे