शब्बीर अब्बास ने 'नवभारत' से की खास बातचीत (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

MLC चुनाव: भाजपा पर शब्बीर अब्बास का हमला, बोले- सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग

Agra MLC Election: एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भाजपा पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया और महंगाई-बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights

  • शब्बीर अब्बास का भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

  • भाजपा के गुंडागर्दी संबंधी आरोपों पर सपा अध्यक्ष का पलटवार

  • आगरा की शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर सपा की जीत का दावा

Shabbir Abbas Interview: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा नेता जहां सपा पर माफिया और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं, वहीं सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भाजपा पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर सत्ता पर काबिज होती है और एमएलसी चुनाव में भी सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई हैं।

शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्येक बूथ और मतदान केंद्र पर कड़ी नजर रखेंगे। किसी भी कीमत पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखने की बात कही।

'14 साल से सपा सत्ता से बाहर, फिर कौन से गुंडे?'

भाजपा नेताओं की ओर से सपा को गुंडों और माफिया से जोड़ने वाले आरोपों पर शब्बीर अब्बास ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर हुए 14 साल से अधिक समय हो चुका है। ऐसे में भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि वे किन गुंडों की बात कर रहे हैं। सपा महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि असली गुंडे और माफिया भाजपा में हैं। उनके इस बयान से एमएलसी चुनाव के बीच दोनों दलों के बीच जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं।

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना

शब्बीर अब्बास ने कहा कि देश इस समय कई गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का युवा केंद्र और प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाना चाहता है। उनके मुताबिक, शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव केवल राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय नहीं है, बल्कि यह बुद्धिजीवी वर्ग के विचारों और सरकार के प्रति उसके नजरिये को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित मतदाता देश की मौजूदा परिस्थितियों, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को समझता है और चुनाव में इनका असर दिखाई देगा।

आगरा की दोनों सीटों पर जीत का दावा

सपा महानगर अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि आगरा में शिक्षक और स्नातक एमएलसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मजबूती के साथ जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हैं और मतदान केंद्रों पर सतर्क रहकर चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब दोनों दलों के दावों के बीच मतदाताओं का रुख और चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि शिक्षक और स्नातक वर्ग किस पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन जताता है।

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत