हनुमान अंश फिल्म की स्टारकास्ट (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

Agra: जेल की सलाखों के बीच गूंजा राम नाम, ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने कैदियों को दिखाई नई राह

Agra Jail: आगरा जिला जेल में हनुमान अंश फिल्म की स्टारकास्ट ने कैदियों से संवाद किया। राम नाम संकीर्तन से जेल परिसर भक्तिमय हुआ। सकारात्मक सोच, राम नाम से जुड़कर जीवन में बदलाव के लिए प्रेरित किया।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Jail Spiritual Program: जिला जेल की चारदीवारी गुरुवार को उस समय भक्ति के स्वरों से गूंज उठी, जब नीम करौली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक विचारों और राम नाम के संदेश से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट जेल पहुंची। कलाकारों ने जेल में निरुद्ध कैदियों से संवाद किया और उन्हें आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच तथा राम नाम से जुड़कर जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

फिल्म की टीम में विशाल चतुर्वेदी, शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी, ऋषि पाठक तथा संगीतकार एवं गायक साधु तिवारी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। कलाकारों ने कैदियों के साथ फिल्म निर्माण की यात्रा, किरदारों की तैयारी, शूटिंग के अनुभव और फिल्म के आध्यात्मिक संदेश को साझा किया।

‘पार्वती’ गीत पर झूम उठा जेल परिसर

कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण उस समय आया, जब संगीतकार एवं गायक साधु तिवारी ने फिल्म का चर्चित ‘पार्वती’ गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद ऋषि पाठक ने राम नाम से जुड़ी संगीतमय प्रस्तुति दी। फिल्म कलाकारों के साथ कैदियों ने भी राम नाम का जाप और संकीर्तन किया। कुछ देर के लिए जेल परिसर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में डूब गया।

कैदियों को मुख्यधारा में लौटने का संदेश

कलाकारों ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन, सेवा और मानवता के रास्ते पर चलकर बदलाव संभव है। उन्होंने कैदियों से अतीत को पीछे छोड़कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

इस आयोजन में प्रमुख उद्यमी पूरन डाबर और जिला जेल प्रशासन के हरिओम शर्मा का सहयोग रहा। वहीं स्वामी आनंद अग्रवाल, राजदीप सिंह, आशीष शर्मा और सुबोध की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफल हुआ।

‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री कराने की पहल

फिल्म के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश को देखते हुए इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री किए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करने का प्रस्ताव भी रखा गया। साथ ही जिला जेल में निरुद्ध कैदियों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराने की अनुमति मांगी गई है। कार्यक्रम का समापन राम नाम, भजन और सकारात्मक जीवन जीने के संकल्प के साथ हुआ।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की