खारी नदी में डूबीं भैंसें (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

आगरा में बड़ा हादसा: खारी नदी में डूबीं करीब 18 भैंसें, गांव में मचा हड़कंप

Kirawali Agra News: आगरा के किरावली क्षेत्र के चेकोरा गांव में खारी नदी में 18 भैंसों के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Buffaloes Drown In River Agra: जनपद आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के गांव चेकोरा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खारी नदी में करीब 18 भैंसों के डूबने की सूचना मिली। एक साथ बड़ी संख्या में भैंसों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही पशु स्वामियों के परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में डूबी भैंसों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और पुलिस टीम के साथ बचाव कार्य में सहयोग करते दिखाई दिए।

बताया गया कि भैंसें खारी नदी और उसके आसपास थीं और इसी दौरान अचानक नदी में डूब गईं। एक साथ करीब 18 भैंसों के नदी में डूबने की ख़बर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पशु स्वामी अपनी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंच गए।

भैंसों को तलाशकर बाहर निकालने के प्रयास में जुटी टीम

पुलिस टीम और स्थानीय लोगों लगातार नदी में भैंसों को तलाशकर उन्हें बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बचाव कार्य के दौरान पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोग भी नदी में उतरकर भैंसों को बाहर निकालने में मदद करते नजर आए।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान