खून से चिट्ठी लिखते ग्रामीण  (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

कूड़े के ढेर से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा; CM के नाम खून से लिखी चिट्ठी, सफाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Agra Villagers: आगरा के खंदौली में सफाई व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से चिट्ठी लिखकर विरोध जताया। शहीद स्मारक के पास गंदगी हटाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Villagers Letter Written With Bood To The CM: सरकारी दफ्तरों और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें करने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो खंदौली के ग्रामीणों ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। ग्राम पंचायत चौकड़ा में गंदगी और सफाई व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मामला तहसील एत्मादपुर के खंदौली ब्लॉक का है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने स्थित शहीद स्मारक और शिव मंदिर के आसपास कई महीनों से कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। हालात यह हैं कि आसपास दुर्गंध और मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों के बावजूद बने है वहीं हालात

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत सचिव और ब्लॉक अधिकारियों को शिकायत दी गई। तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर सफाई की मांग की गई, लेकिन शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

शहीद स्मारक के पास गंदगी, व्यवस्था पर सवाल

जिस स्थान पर देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद में स्मारक बना है, उसी के आसपास कूड़े का ढेर लगा होना ग्रामीणों के आक्रोश की बड़ी वजह बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शहीद स्मारक और धार्मिक स्थल के आसपास भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है तो प्रशासन की प्राथमिकताएं क्या हैं?

खून से चिट्ठी लिखते ग्रामीण

इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों और समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र खून से लिखा। पत्र के जरिए ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

‘अब सफाई नहीं हुई तो आंदोलन’

ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि तय समय तक गंदगी साफ नहीं कराई गई तो बड़ी संख्या में लोग दोबारा खंदौली ब्लॉक पहुंचेंगे और आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो फिर खून से पत्र लिखकर शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में सफाई व्यवस्था को लेकर दावे किए जाते हैं, लेकिन मौके पर स्थिति इसके ठीक उलट दिखाई दे रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर तत्काल सफाई कराई जाए और यदि जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

फिलहाल मामले में ब्लॉक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया