समाजवादी पार्टी सोर्स- फोटो नवभारत
आगरा

2027 की बिसात पर व्यापारी कार्ड; व्यापारी सम्मेलन में सपा ने उठाया उद्योगों के पलायन और उत्पीड़न का मुद्दा

Agra Traders: सपा व्यापार सभा का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन 12 अगस्त को होगा। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, उद्योगों के पलायन, सरकारी कार्रवाई और भाजपा की आर्थिक नीतियों को लेकर चर्चा होगी।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Samajwadi Party Trader Conference: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने व्यापारियों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। आगरा में आयोजित होने जा रहे व्यापारी मंडलीय सम्मेलन को सिर्फ संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की आर्थिक और औद्योगिक नीतियों के खिलाफ सपा के बड़े अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।

आज मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

सपा व्यापार सभा ने 12 अगस्त को विजय नगर स्थित नवरंग भवन में मंडलीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार के पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में उद्योग-धंधे कमजोर हुए हैं, कई व्यापारिक इकाइयां बंद हुई हैं और कारोबारी दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हुए हैं। सम्मेलन में इन्हीं मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

व्यापारियों के उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा होगी

सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में आगरा मंडल के व्यापारियों की समस्याओं, उद्योगों को बढ़ावा देने, सरकारी विभागों की कार्रवाई, नोटिस, वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही व्यापारियों को समाजवादी व्यापार सभा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि महंगाई, सरकारी नोटिस, झूठे चालान और विभागीय कार्रवाई के कारण छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी सबसे अधिक परेशान हैं। उनका कहना है कि व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है और सपा इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में व्यापारी सम्मेलनों के जरिए सरकार को घेरने का काम कर रही है।

सम्मेलन में समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस सम्मेलन के जरिए आगरा मंडल में व्यापारी वर्ग के बीच संगठन का विस्तार होगा और आगामी चुनावों से पहले व्यापारियों के मुद्दों को राजनीतिक धार मिलेगी।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल