डीएम ने परखी व्यवस्थाएं (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में MLC चुनाव: मंडी समिति से मतदान केंद्रों के लिए रवाना पोलिंग पार्टियां, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

Agra Division Graduate-Teacher Elections-2026: पोलिंग पार्टियां मंडी समिति से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। जिलाधिकारी मनीष बंसल और मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights

  • 46,189 मतदाता करेंगे मतदान

  • 25 प्रत्याशी मैदान में

  • निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता: डीएम मनीष बंसल

Agra MLC Elections: आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंडी समिति से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडी समिति पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने भी मंडी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।

डीएम मनीष बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता चुनाव को हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, बनाया गया कंट्रोल रूम

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मतदान या चुनावी व्यवस्था से जुड़ी किसी परेशानी की स्थिति में कंट्रोल रूम के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे मतदान के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों की निगरानी, सुरक्षा और कार्मिकों की जिम्मेदारियों को लेकर तैयारियां की गई हैं।

डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

46,189 मतदाता, 25 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 39,143 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 23,185 पुरुष और 15,958 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,046 मतदाता हैं, जिनमें 4,444 पुरुष और 2,602 महिला मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 46,189 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी और समाजवादी पार्टी के शशांक यादव उर्फ सीटू प्रमुख प्रत्याशी हैं। शिक्षक सीट पर भाजपा के इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और सपा के डॉ.आकाश अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

सात जोन और 37 सेक्टर में बांटा गया निर्वाचन क्षेत्र

मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए निर्वाचन क्षेत्र को सात जोन और 37 सेक्टर में विभाजित किया गया है। रिजर्व कार्मिकों सहित 296 मतदान कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के लिए 67 वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं। 67 मतदेय स्थलों पर कुल 134 मतपेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 37 मुख्य और 11 सहायक मतदेय स्थल सहित कुल 48 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 19 मुख्य मतदेय स्थल बनाए गए हैं। संबंधित एसडीएम और बीडीओ द्वारा मतदान केंद्रों का सत्यापन भी कराया जा चुका है।

डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान

मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी के लिए मंडी समिति को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी के बीच जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम संचालित है। इसका दूरभाष नंबर 0571-2420141 है। मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

प्रशासन का दावा है कि मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अब निगाहें मतदान के दिन पर हैं, जब हजारों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद