परिवार ने लगाई मदद की गुहार (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

रक्षाबंधन पर ससुराल गया युवक 12 दिन से लापता; पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Agra Missing Youth: आगरा के बरहन निवासी पुष्पेंद्र कुमार रक्षाबंधन पर ससुराल जाने के बाद 12 दिन से लापता हैं। परिवार ने मुख्यमंत्री जनता दरबार और डीजीपी मुख्यालय में शिकायत देकर तलाश की मांग की है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra missing Person Case: आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के अशोक नगर निवासी एक युवक के रक्षाबंधन पर ससुराल जाने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक को लापता हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही युवक की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई की।

परेशान पिता ने अब मुख्यमंत्री जनता दरबार और डीजीपी मुख्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश कराने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

रक्षाबंधन के दिन अपने ससुराल गया था युवक

अशोक नगर निवासी प्रवीण कुमार का पुत्र पुष्पेंद्र कुमार रक्षाबंधन के दिन अपनी ससुराल डबरई, थाना मटसेना, जिला फिरोजाबाद गया था। परिजनों के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद पुष्पेंद्र अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। खास बात यह है कि युवक की बाइक, कपड़े और जूते ससुराल में ही बताए जा रहे हैं, जबकि उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को देने और तहरीर सौंपने के बाद भी उन्हें एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगवाए गए। बरहन और मटसेना पुलिस के बीच कार्रवाई को लेकर परिवार भटकता रहा। 12 दिन गुजर जाने के बाद भी परिजनों को बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

पुष्पेंद्र के पिता प्रवीण कुमार का कहना है कि बेटे के अचानक गायब होने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। पिता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी मुख्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में प्राथमिकी दर्ज कराकर बेटे की तलाश कराने और उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है।

न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार बुधवार को लखनऊ पहुंचा और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी फरियाद रखी। इसके बाद डीजीपी मुख्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

परिजनों का कहना है कि गुमशुदगी के मामलों में पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन उनके मामले में 12 दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई का इंतजार है। अब परिवार को बेटे की सकुशल वापसी का इंतजार है।

पीड़ित परिवार का सवाल है कि आखिर पुष्पेंद्र की गुमशुदगी का मुकदमा कब दर्ज होगा और पुलिस उसकी तलाश कब शुरू करेगी?

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?