मंत्री योगेंद्र उपाध्याय  (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

आगरा में धंसी सड़क देख भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय; अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Road Cave-In Agra: आगरा में लगातार बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सड़क और CM ग्रिड के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Cabinet Minister Inspection: लगातार बारिश के बीच आगरा की सड़कों की बिगड़ती स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रविवार को एक्शन मोड में नजर आए। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ने विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत देखी। कहीं सड़क धंसने से पैदा हुए खतरे ने उन्हें नाराज किया तो कहीं विकास कार्यों की गुणवत्ता में खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

मोती कटरा में धंसी सड़क देख भड़के मंत्री

कैबिनेट मंत्री का पहला पड़ाव मोती कटरा रहा, जहां भारी बारिश के बाद मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। घनी आबादी वाले इलाके में सड़क धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंचकर योगेंद्र उपाध्याय ने धंसी सड़क और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और सड़क की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू कराने के साथ सड़क को दुरुस्त करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए।

CM ग्रिड के काम में खामियां, मौके पर ही अधिकारियों की क्लास

इसके बाद मंत्री का काफिला कोठी मीना बाजार के पास पहुंचा, जहां CM ग्रिड योजना के तहत सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्य चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मौके की व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं।

काम की स्थिति देखकर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामने आई कमियों को तत्काल दूर किया जाए, निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए और काम की रफ्तार बढ़ाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा

‘जनता के प्रति जवाबदेह बनें अधिकारी’

निरीक्षण के दौरान योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सरकारी धन का सदुपयोग और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।

मंत्री ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सड़क, जलभराव और अन्य विकास संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के एई कपीश, अभियंता मुकेश कुमार, पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, बॉबी लाले, मुकुल जोशी, सियाराम प्रजापति, राजेश प्रजापति, हरीश नरवार, राजकुमार सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO