आगरा मेट्रो परियोजना (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा मेट्रो का प्रदूषण नियंत्रण पर जोर, निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन और ग्रीन नेट से धूल पर अंकुश

Agra Metro Project Pollution Control: यूपीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो केवल सार्वजनिक परिवहन का आधुनिक साधन ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • आगरा मेट्रो का निर्माण के साथ प्रदूषण नियंत्रण पर भी जोर, निर्माण सामग्री को ग्रीन नेट से ढकने की व्यवस्था

  • ताजनगरी के एमजी रोड पर एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकर से हो रहा छिड़काव

  • निर्माण से लेकर मेट्रो संचालन तक पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा यूपीएमआरसी

UPMRC Construction Pollution Control Measures: आगरा शहर में बढ़ते प्रदूषण और धूल के उत्सर्जन के बीच आगरा मेट्रो ने निर्माण कार्यों के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) का दावा है कि मेट्रो निर्माण के साथ धूल नियंत्रण और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत एमजी रोड सहित विभिन्न निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से नियमित छिड़काव किया जा रहा है।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्यों के दौरान उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित अंतराल पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर रखी सामग्री को ग्रीन नेट से ढककर रखने की व्यवस्था की गई है। व्यवस्थित बैरिकेडिंग के जरिए भी निर्माण क्षेत्र से धूल के फैलाव को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

एमजी रोड पर यातायात और धूल नियंत्रण पर फोकस

आगरा के प्रमुख मार्ग एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के दौरान धूल नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। यूपीएमआरसी के मुताबिक, सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत भी कराई जा रही है, ताकि निर्माण कार्य के बीच वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऊर्जा संरक्षण के लिए भी अपनाई जा रही तकनीक

यूपीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो केवल सार्वजनिक परिवहन का आधुनिक साधन ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मेट्रो ट्रेनों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे ब्रेक लगाने के दौरान उत्पन्न ऊर्जा को दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। लिफ्ट में भी इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

इसके अलावा ट्रेनों में एयर कंडीशनिंग को नियंत्रित करने के लिए एचवीएसी प्रणाली, जल संरक्षण के लिए वायडक्ट के नीचे पिट्स की व्यवस्था और पूरे मेट्रो सिस्टम में 100 प्रतिशत एलईडी लाइटिंग जैसे उपाय अपनाए गए हैं।

यूपीएमआरसी के अनुसार, निर्माण से लेकर मेट्रो संचालन तक पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि, शहर में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति के बीच इन प्रयासों का वास्तविक असर कितना हो रहा है, यह नियमित निगरानी और प्रदूषण के आंकड़ों से ही स्पष्ट हो सकेगा।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, जयपुर में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा