मेट्रो निर्माण में असेंबली-बोल्टिंग का काम जारी (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-2 में दिखेगी स्टील इंजीनियरिंग की ताकत, 27 हजार बोल्ट से तैयार होगा रावली का स्पैन

Agra Metro: आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 15.4 किलोमीटर है और इस पर 13 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें छह स्टेशन एमजी रोड पर होंगे।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • एमजी रोड से यमुना नदी तक यू-गर्डर की जगह इस्तेमाल होगी स्टील संरचना

  • रेलवे लाइनों और नदी के ऊपर से गुजरेगी मेट्रो

  • निर्देशों के अनुरूप समय से पूर्व ही आगरा मेट्रो के कार्य को संपन्न करेगा UPMRC

Agra Metro New Engineering Techniques: आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य अब नई इंजीनियरिंग तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित 15.4 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में चार ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पारंपरिक यू-गर्डर के बजाय विशेष स्टील स्पैन तैयार किए जाएंगे। इनमें रावली क्रॉसिंग, सेंट जॉन्स क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी शामिल हैं। इन स्थानों पर रेलवे लाइन, व्यस्त यातायात और नदी के ऊपर मेट्रो ट्रैक तैयार करना तकनीकी चुनौती है। ऐसे में स्टील स्पैन की मदद से कम जगह में अधिक दूरी को कवर किया जाएगा।

इस परियोजना का सबसे दिलचस्प हिस्सा रावली क्रॉसिंग पर तैयार हो रहा 60 मीटर लंबा स्टील स्पैन है। फिलहाल इसकी असेंबली और बोल्टिंग का काम चल रहा है। इस विशाल संरचना को जोड़ने में करीब 27 हजार बोल्ट लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इसे पारंपरिक तरीके से सीधे रेलवे ट्रैक के ऊपर तैयार करने के बजाय असेंबली स्थल से रोलिंग तकनीक के जरिए रेलवे लाइन के ऊपर स्थापित किया जाएगा। इससे रेलवे परिचालन को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को अंजाम देने में मदद मिलेगी।

मेट्रो निर्माण में असेंबली-बोल्टिंग का काम जारी

एमजी रोड पर भी स्टील स्पैन से बनेगा मेट्रो का रास्ता

आगरा के व्यस्त एमजी रोड पर रेलवे लाइन को पार करने के लिए भी यू-गर्डर की जगह करीब 60 मीटर लंबे स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जाएगा। सीमित स्थान में लंबी दूरी को कवर करने के साथ इस तकनीक से संरचना को मजबूती मिलेगी। सेंट जॉन्स क्रॉसिंग और भगवान टॉकीज पर भी स्टील स्पैन के जरिए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। वहीं, यमुना नदी पर 60 मीटर के एक स्पैन के बजाय 45-45 मीटर के दो स्टील स्पैन तैयार किए जाएंगे।

15.4 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर तेजी से चल रहा काम

आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 15.4 किलोमीटर है और इस पर 13 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें छह स्टेशन एमजी रोड पर होंगे। कॉरिडोर के प्रायोरिटी स्ट्रेच आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक संरचना और स्टेशन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष हिस्से में भी सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) आगरा में कुल 29.4 किलोमीटर लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है। पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबा है। इसमें छह एलिवेटेड और सात भूमिगत स्टेशन हैं। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किलोमीटर लंबा है।

मेट्रो निर्माण में असेंबली-बोल्टिंग का काम जारी

आगरा मेट्रो को मिलेगी रफ्तार

आगरा मेट्रो के इस निर्माण में स्टील स्पैन का इस्तेमाल शहर के व्यस्त और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सों में परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण में जब नव भारत ने डीजीएम पंचानन मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप समय से पूर्व ही आगरा मेट्रो के कार्य को संपन्न करेगा ऐसा UPMRC का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि आगरा एक वैश्विक पर्यटन नगरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इसको विस्तार देने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद