वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

आगरा पुलिस फिर सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो में तमंचा बरामदगी के तरीके पर उठे सवाल

Police Arms Case: आगरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बाद कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Etmadpur Police Viral Video: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कर्मियों पर लगातार हो रही कार्रवाई के बीच एत्मादपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी गांव के बीच भीड़ के बीच एक युवक को रोककर उसकी तलाशी लेते नजर आ रहे हैं। तलाशी के दौरान युवक की कमर के पीछे से 315 बोर का तमंचा और जेब से दो जिंदा कारतूस मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मामला यहीं तक होता तो यह पुलिस की सामान्य कार्रवाई नजर आती, लेकिन वीडियो की पूरी टाइमिंग और पुलिस कर्मियों के अंदाज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में युवक गांव की भीड़ के बीच बिल्कुल सामान्य तरीके से चलता दिखाई देता है। तभी पुलिसकर्मी उसे रोकते हैं और तलाशी शुरू कर देते हैं। इसके बाद तमंचा और कारतूस बरामद किए जाते हैं।

वायरल वीडियो पर उठ रहे सवाल

तमंचा मिलते ही पुलिसकर्मियों के हावभाव भी कैमरे में कैद हो जाते हैं। जिस अंदाज में बरामदगी दिखाई जा रही है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पूरी कार्रवाई पहले से कैमरे के सामने करने के लिए तैयार की गई थी? वीडियो को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि घटनाक्रम किसी पुलिस कार्रवाई से ज्यादा फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता और बरामदगी की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

‘पुलिस स्क्रिप्ट’ पर क्यों उठ रहे सवाल?

वायरल वीडियो में युवक को पुलिस के पहुंचने से पहले सामान्य रूप से चलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस कर्मी उसे रोकते हैं, तलाशी लेते हैं और फिर कमर के पीछे से तमंचा निकालते हैं। इसके बाद कारतूस भी बरामद किए जाते हैं।

यही क्रम अब चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह है कि यदि पुलिस को पहले से मुखबिर के जरिए सूचना थी तो क्या पुलिस टीम ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी जानबूझकर कराई? अगर ऐसा था तो कैमरा किसके पास था और वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया? इन सवालों का जवाब पुलिस की ओर से सामने आना बाकी है।

दो दिन पहले ही नौ पुलिसकर्मियों पर हुई थी कार्रवाई

एत्मादपुर का यह मामला उस समय सामने आया है, जब पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने महज दो दिन पहले ही करीब नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इनमें छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई लापरवाही, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों और LIU रिपोर्ट के आधार पर की गई थी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बीच एत्मादपुर पुलिस का यह वीडियो सामने आने से आगरा पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस महकमे के लिए यह मामला इसलिए भी अहम है, क्योंकि पुलिस महानिदेशक स्तर से लगातार जीरो टॉलरेंस और जवाबदेही की बात कही जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी का दावा

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना के आधार पर बांस वाला प्राइमरी स्कूल के पास युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना एत्मादपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब देखना होगा इस पूरे प्रकरण को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार इस नजरिए से देखते हैं..

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी